1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. राहुल का हिंदू कहां था जब कांग्रेस ने हलफनाम दिया कि राम का अस्तित्व नहीं है: स्मृति ईरानी

राहुल का हिंदू कहां था जब कांग्रेस ने हलफनाम दिया कि राम का अस्तित्व नहीं है: स्मृति ईरानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2018 09:13 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 09:15 pm IST

स्मृति ईरानी ने कहा, जिस कांग्रेस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है आज वह राम नाम जपती है।

smriti irani- India TV Hindi
smriti irani

उदयपुर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाली पार्टी आज राम नाम जप रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जिस कांग्रेस पार्टी ने अदालत में दस्तावेज दिया कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है आज वह राम नाम जपती है। जिस राहुल गांधी ने हिंदुओं को आतंकवादी बताया आज वही राहुल हिंदू कौन है, यह परिभाषति करने की कोशिश करते हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘राहुल का हिंदू कहां था जब कांग्रेस ने हलफनाम दिया कि राम का अस्तित्व नहीं है।’

पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बारे में एक सवाल पर ईरानी ने कहा, ‘कांग्रेस का एक मंत्री अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री का सार्वजनिक अपमान क्यों करता है ये जवाब राहुल गांधी को देना होगा। कांग्रेस का एक नेता भारत से ज्यादा प्रेम पाकिस्तान से क्यों करता है, कांग्रेस अध्यक्ष को यह सोचना होगा।’

ईरानी ने कहा, ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कांग्रेस के इस नेता की इस हरकत की वजह से उनका देश हिंदुस्तान पर कोई गुगली फेंक पाया। लेकिन राहुल गांधी इस मसले पर चुप इसलिए हैं क्योंकि वह खुद ही वे नेता हैं जिन्होंने भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे का समर्थन किया था।

ईरानी राज्य में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आई हैं। राज्य में चुनाव प्रचार पांच दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024