1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के हर फैसले का करेंगे स्वागत: सचिन पायलट

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के हर फैसले का करेंगे स्वागत: सचिन पायलट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 06:30 pm IST

सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है। सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हेंडल से कार्यकर्ताओं से यह अपील की है

Sachin Pilot ask supporters to maintain discipline- India TV Hindi
Sachin Pilot ask supporters to maintain discipline

नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थकों के बीच हो रहे टकराव के देखते हुए सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है। सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हेंडल से कार्यकर्ताओं से यह अपील की है।

अपने ट्वीट में पायलट ने लिखा “सभी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने का आग्रह करता हूँ। मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है, माननीय राहुल गाँधी जी एवं श्रीमती सोनिया गाँधी जी जो फ़ैसला लेंगे उसका हम स्वागत करेंगे। हम सभी कांग्रेस के समर्पित,पार्टी की गरिमा बनाये रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी”

इस बीच खबर है कि जयपुर में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक आपस में भिड़ गए हैं। दोनो नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। दोनो ही नेताओं ने आज दिन में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rajasthan Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024