1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. टिकट नहीं मिलने से भड़के कांग्रेसियों को संभालने के लिए बुलाए गए बाउंसर!

टिकट नहीं मिलने से भड़के कांग्रेसियों को संभालने के लिए बुलाए गए बाउंसर!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2018 01:41 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 01:41 pm IST

करीब 2 हफ्ते पहले भी कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यलय में असंतुष्टों से निपटने के लिए बाउंसर नियुक्त किए थे।

Bouncers deployed outside Telangana congress party office- India TV Hindi
Bouncers deployed outside Telangana congress party office

नई दिल्ली। चुनावों के दौरान हर राजनीतिक दल के लोग अपने लिए टिकट की उम्मीदवारी पेश करते हैं और जब टिकट नहीं मिलता तो अपना विरोध जताते हैं और कई बार विरोध हिंसक भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस के तेलंगाना स्थित पार्टी कार्यालय में देखने को मिल रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस के टिकट के कई दावेदारों को जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर दिया है।

विरोध प्रदर्शन बढ़ते देख कांग्रेस को तेलंगाना पार्टी कार्यालय में सुरक्षादल बुलाने पड़ गए हैं, यहां तक की पार्टी के कार्यलय में निजी सुरक्षाकर्मी यानि बाउंसर तक देखे गए हैं। करीब 2 हफ्ते पहले भी कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यलय में असंतुष्टों से निपटने के लिए बाउंसर नियुक्त किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024