1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. एक क्लिक में जानें तेलंगाना विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम बातें

एक क्लिक में जानें तेलंगाना विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम बातें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2018 11:03 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:03 pm IST

अधिसूचना 12 नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर से शुरू होगी।

Telangana Assembly Elections- India TV Hindi
Telangana Assembly Elections

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। समय से पहले यहां सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने विधानसभा भंग करते हुए चुनाव में जाने का फैसला ले लिया था। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना में भी चुनाव कराने का फैसला किया। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 

आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस में तेलंगाना विधानसभा चुनाव की ताऱीखों का ऐलान करते हुए बताया कि चुनाव की अधिसूचना 12 नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 19 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर से शुरू होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है। मतदान 7 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। 

अधिसूचना : 12 नवंबर

नामांकन की आखिरी तारीख : 19 नवंबर
नामांकन की जांच : 20 नवंबर
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख : 22 नवंबर
मतदान : 7 दिसंबर
परिणाम: 11 दिसंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024