1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. मोदी, केसीआर ने वादे तो बड़े-बड़े किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया: गुलाम नबी आजाद

मोदी, केसीआर ने वादे तो बड़े-बड़े किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया: गुलाम नबी आजाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 11:39 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर आरोप लगाया कि उन दोनों ने वादे तो बहुत बड़े-बड़े किए, लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया।

Ghulam Nabi Azad- India TV Hindi
Ghulam Nabi Azad

हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर आरोप लगाया कि उन दोनों ने वादे तो बहुत बड़े-बड़े किए, लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया। आजाद ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीआरएस ने संसद में कई विधेयकों को पारित कराने में और कई मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री और उनके छोटे भाई (राव) लंबी - लंबी फेंकते हैं लेकिन उन्होंने इन्हें (वादों को) पूरा नहीं किया।’’ कांग्रेस नेता ने तेलंगाना में दलित मुख्यमंत्री बनाने और मुस्लिमों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के वादों को लेकर राव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राव अपने फार्म हाउस से सरकार चलाते हैं।

इस बीच, कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार तेलंगाना की जनता की नहीं, बल्कि केवल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार की है। उन्होंने दावा किया कि केसीआर को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है और उन्होंने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024