1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. तेलंगाना: टीआरएस के नेता की पत्‍थर से कुचलकर हत्‍या, राजनीतिक साजिश का शक

तेलंगाना: टीआरएस के नेता की पत्‍थर से कुचलकर हत्‍या, राजनीतिक साजिश का शक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 04:52 pm IST

मंगलवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के स्थानीय नेता नारायण रेड्डी की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई।

Telangana- India TV Hindi
Telangana

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले लगता है कि राजनीतिक हत्‍याओं का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) के स्‍थानीय नेता नारायण रेड्डी की पत्‍थर से कुचल कर हत्‍या कर दी गई। घटना राज्‍य के विकाराबाद जिले में परगी के सुल्‍तानपुर गांव की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मृत टीआरएस नेता की मौत के बाद इसके समर्थकों ने दो कांग्रेस समर्थकों की पिटाई कर दी। इन दोनों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह माना जा रहा है कि नारायण के समर्थक हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद यह पूरा विवाद सामने आया। इस बीच टीआरएस नेता की मौत अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। विभिन्‍न पार्टियों के बीच आरोप प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024