1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. तेलंगाना: राम माधव ने कहा, विपक्षी दलों के महागठबंधन की कवायद बेकार

तेलंगाना: राम माधव ने कहा, विपक्षी दलों के महागठबंधन की कवायद बेकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2018 11:59 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 11:59 pm IST

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन को बेकार की कवायद करार देते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है और उसने 315 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

Ram Madhav - India TV Hindi
Ram Madhav 

हैदराबाद: भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन को बेकार की कवायद करार देते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है और उसने 315 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। माधव ने कहा कि विपक्षी पार्टियां ‘महागठबंधन’ की योजना बना रही हैं लेकिन उनके पास कोई नेता ऐसा नहीं है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के स्तर पर पहुंच सके। 

राम माधव कहा कि महागठबंधन के लिए कोई झंडा नहीं है और कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा नेता राज्य में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के सिलसिले में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लिए तटस्थ पार्टी है और यही सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति का विकल्प बन सकती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024