1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018
  4. ये 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और सुशासन की जीत है, त्रिपुरा का जनादेश ऐतिहासिक: पीएम मोदी

ये 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और सुशासन की जीत है, त्रिपुरा का जनादेश ऐतिहासिक: पीएम मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 06:00 pm IST

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं इन राज्यों की जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने गुड गवर्नेंस का समर्थन किया, यह बीजेपी और हमारे सहयोगी दलों की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की जीत है।

PM modi- India TV Hindi
PM modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर त्रिपुरा, मेघालय और नागलैंड के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं इन राज्यों की जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने गुड गवर्नेंस का समर्थन किया, यह बीजेपी और हमारे सहयोगी दलों की एक्ट ईस्ट पॉलिसी की जीत है। हम इन राज्यों की जनता की उम्मीद और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के परिणाम की जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह शून्य से शिखर तक का सफर है। यह बीजेपी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्पण का परिणाम है जो वर्षों से जमीनी स्तर पर वहां कार्य कर रहे थे। आपको बता दें कि रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। वहीं मेघालय और नागालैंड में भी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tripura Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024