1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' में पहली बार कल्लू के साथ दिखेंगी अक्षरा

भोजपुरी फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' में पहली बार कल्लू के साथ दिखेंगी अक्षरा

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2019 08:53 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 08:53 pm IST

भोजपुरी फिल्म जगत की अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर युवा स्टार अरविंद कुमार अकेला के साथ नजर आने वाली हैं।

akshara singh- India TV Hindi
अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर युवा स्टार अरविंद कुमार अकेला के साथ नजर आने वाली हैं। काफी समय से दर्शक इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक साथ देखना चाहते थे। निर्देशक चंदन उपाध्याय की फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' में यह जोड़ी दर्शकों के सामने आएगी। सिनेमा फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के गाने की रिकॉडिर्ंग के साथ फिल्म का मुहूर्त संपन्न हो चुका है।

संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारेलाल कवि राज, कुंदन प्रीत ने फिल्म के संगीत को सजाया है। फिल्म के लेखक और निर्माता आशुतोष सिंह हैं।

इसके अभिनेता कल्लू ने बताया, "यह फिल्म अन्य भोजुपरी फिल्मों से काफी अलग बनाई जा रही है फिल्म में अक्षरा मेरे अपोजिट हैं और काफी समय से दर्शक हमें एक साथ देखना चाहते थे और अब वह पूरा होने जा रहा है।"

अक्षरा सिंह ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म काफी अच्छी और एक नए विषय को लेकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, "निर्देशक चंदन उपाध्याय एक बहुत अच्छे निर्देशक हैं, जिनके साथ यह मेरी पहली फिल्म है। साथ ही कल्लू के साथ भी वह पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं, जिसके लिए सब काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन