1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. बेटी वमिका को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट सेल्फी हो रही है Viral

बेटी वमिका को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट सेल्फी हो रही है Viral

 Published : Feb 07, 2021 11:16 am IST,  Updated : Feb 08, 2021 06:55 am IST

अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेटी को जन्म दिया था। अब उन्होंने अपनी सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो काफी फिट लग रही हैं।

anushka sharma selfie - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने शेयर की अपनी सेल्फी  Image Source : INSTAGRAM: ANUSHKASHARMA
हाल ही में मां बनी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया है कि इस समय उनकी पंसदीदा एसेसरी बच्चे का मुंह साफ करने वाला कपड़ा है। अनुष्का ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। इसमें वह आइने के सामने खड़ी हैं और उनके कंधे पर बेटी वामिका का मुंह साफ करने का कपड़ा है। अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, "मौजूदा पसंदीदा एसेसरी- बर्प क्लोथ (बच्ची का मुंह पोंछने का कपड़ा)।"
 
अनुष्का शर्मा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "करेंट फेवरेट एक्सेसरी- बर्प क्लोद! अनुष्का की इस फोटो पर टिप्पणी करते हुए नेटिजेंस ने कहा कि वह इतनी फिट दिखती हैं कि उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि उन्होंने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया है। प्रशंसकों ने अभिनेत्री से अपनी बेटी की फोटो शेयर करने का अनुरोध भी किया है।
 
 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया है।
 
अनुष्का-विराट ने दिखाई थी बेटी की पहली झलक 
 
बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वमिका की पहली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। अनुष्का द्वारा साझा इस तस्वीर के रिप्लाई में कोहली में लिखा था-'मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में'। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर बेटी की कुछ फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, " हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वमिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।"
 
 
उन्होंने आगे लिखा, " आंसू, हंसी, खुशी, चिंता.. कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस होती हैं। नींद उड़ जाती है, लेकिन हमारा दिल भरा है। शुभकामनाओं, प्रार्थना और एनर्जी के लिए आपका सभी का शुक्रिया।" कोहली ने साथ ही इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में।"
 
 
11 जनवरी को हुआ था वमिका का जन्म 
 
कोहली 11 जनवरी को पिता बने थे। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, " हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।" उन्होंने कहा, " अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।"
 
 
पिछले साल अगस्त में कोहली और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर लिखा था- 'और फिर हम तीन हो गए.जनवरी 2021 में आने वाला है।"
 
 
कोहली ने दिसंबर 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी, जहां कुछ करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।
 
 
(IANS इनपुट के साथ)
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन