1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के नए गाने ‘दुगो रखले बानी’ ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के नए गाने ‘दुगो रखले बानी’ ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

 Published : Apr 12, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 08:43 pm IST

पवन के नए सॉन्ग 'दुगो रखले बानी' को अब तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भोजपुरी सिंगर पवन...- India TV Hindi
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के नए गाने ‘दुगो रखले बानी’ ने यूट्यूब पर मचाया तहलका 

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। पवन के इस भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर आते ही इसने धूम मचा दी। पवन सिंह के इस गाने के बोल ‘दुगो रखले बानी’ है। फ़िलहाल के लिए यूट्यूब पर इस गाने का सिर्फ़ ऑडियो ही रीलीज किया गया है। लेकिन पवन के फ़ैंस के लिए जल्द ही इस गाने का वीडियो फॉर्मेट भी रिलीज होगा।

पवन के नए सॉन्ग 'दुगो रखले बानी' को अब तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। पवन के साथ इस गाने में प्रियंका सिंह की भी खूबसूरत आवाज़ सुनने को मिली है। इस सॉन्ग में छोटे बाबा द्वारा म्यूज़िक दिया गया है। जबकि गाने में बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। इस लॉकडाउन में पवन का ये गाना खूब मशहूर हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है। देखिए गाना-

इस गाने के रिलीज से एक बार फिर से साबित हो गया है कि भोजपुरी सिनेमा के असली पावर स्टार पवन सिंह ही हैं। वैसे तो पवन सिंह के हर गाने के रिलीज होते ही लोग उस गाने से प्यार कर बैठते हैं। लेकिन हाल ही में पवन का नया सॉन्ग 'नंबर ब्‍लॉक चल रहा है' भी रिलीज हुआ था और पवन के इस गाने ने भी इंटरनेट पर जमकर धूम मचाई थी।  इससे पहले पवन का पहला हिंदी सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर नया रिकॉर्ड बना दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन