1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Cinema: यहां से डाउनलोड करें ऑलटाइम सुपरहिट भोजपुरी गाने

Bhojpuri Cinema: यहां से डाउनलोड करें ऑलटाइम सुपरहिट भोजपुरी गाने

 Published : Jun 14, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 03:47 pm IST

इन साइट्स की मदद से आप भोजपुरी गाने डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhojpuri Songs MP3 Download- India TV Hindi
Bhojpuri Songs MP3 Download

म्यूजिक हर किसी को एक दूसरे से कनेक्ट करके रखता है। फिर चाहे वह किसी भी भाषा में क्यों ना हो। अगर किसी को गाने की बीट पसंद आ जाती है। आजकल भोजपुरी गानों का चलन चल रहा है। ज्यादातर लोगों को भोजपुरी गाने पसंद आते हैं। पार्टी में भोजपुरी गाने भजते है। अगर आपको पार्टी करने का शौक है तो आप भोजपुरी गाने डाउनलोड करके रख सकते हैं। तो आइए उन साइट्स के बारे में बताते हैं जिससे आप भोजपुरी गाने डाउनलोड कर सकते हैं।

Saavn

सावन गानों की बहुत ही पॉपुलर साइट है। आप यहां पर किसी भी तरह के गाने सुन सकते हैं। इस साइट पर आप भोजपुरी गाने सुन और डाउनलोड दोनों ही कर सकते हैं। अगर आपको भोजपुरी गाने डाउनलोड करना पसंद नहीं है तो आप saavn एप को डाउनलोड करके, रजिस्ट्रेशन करके फ्री में गाने सुन सकते हैं और अपनी प्ले लिस्ट बना सकते हैं।

Gaana
Gaana पर आप भोजपुरी गाने सुन सकते हैं। इस एप पर आप बिना गाने डाउनलोड करे आसानी से सुन सकते हैं। आप इस एप पर अपनी मर्जी के मुताबिक जिस सिंगर का गाना आपको पसंद है सुन सकते हैं।

Hungama.com
इस साइट पर हजारों गाने हैं। यहां रिंगटोन से लेकर सभी भोजपुरी गाने मौजूद हैं। हालांकि अगर आप गाना डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके साथ ही आप ऑनलाइन गाने भी सुन सकते हैं। अगर आप इस एप को अनइंस्टॉल कर देते हैं तो डाउनलोड करे हुए गाने नहीं सुन पाएंगे।

Youtube:
यूट्यूब पर आप गाने सुन भी सकते हैं और उनकी वीडियो भी देख सकते हैं। यहां अनगिनत भोजपुरी गाने आपको मिलते हैं। आप गाना डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी प्लेलिस्ट ऑफलाइन सुन सकते हैं। उसके लिए आपको फोन में इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन