1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. करिश्मा कपूर की वजह से उनके फैन दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को क्यों मिली थी सजा?

करिश्मा कपूर की वजह से उनके फैन दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को क्यों मिली थी सजा?

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 03, 2020 11:44 pm IST,  Updated : May 03, 2020 11:44 pm IST

निरहुआ ने जब करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' देखी तो उसी वक्त उन्होंने सोच लिया था कि वो जब भी फिल्म बनाएंगे उसका नाम 'निरहुआ हिंदुस्तानी' रखेंगे।

करिश्मा कपूर, दिनेश लाल यादव निरहुआ- India TV Hindi
करिश्मा कपूर के फैन हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में सभी सितारे घर पर ही हैं, हालांकि वो अपने फैन्स से लगातार टच में हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार निरहुआ इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे और इस दौरान उन्होंने इस दौरान कई दिलचस्प बातें फैन्स के साथ शेयर की। इस लाइव चैट के दौरान निरहुआ ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में भी बताया।

लाइव चैट के दौरान निरहुआ ने बताया कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं। निरहुआ ने यह भी बताया कि करिश्मा की वजह से उन्हें सजा भी मिली है। निरहुआ ने बताया कि करिश्मा उन्हें बहुत ज्यादा पसंद थीं और उनकी फिल्म देखने को चोरी छिपे जाया करते थे, एक बार जब पकड़े गए तो उन्हें सजा भी मिली थी। 

भोजपुरी सुपरस्‍टार ने कहा-' मैं एनसीसी कैंप में था और मुझे पता चला कि उनकी (करिश्मा कपूर) फिल्म रिलीज हो रही है। मुझे लगा इस बार कहीं मेरा रिकॉर्ड ने टूट जाये, तो मैंने वहां हवलदार से कहा कि मुझे कुछ जरूरी सामान लेने जाना है, मुझे एक घंटे की छुट्टी दे दीजिए। उस वक्त  करिश्मा की फिल्म जीत सिनेमाघरों में लगी थी। मैं फिल्म देखकर वापस लौटा तो पता चला कि लोग वहां मुझे ढूंढ़ रहे थे। मेरी वजह से मेरे दोस्तों को भी मार पड़ी। मैंने झूठ नही बोला और सर को सच बता दिया, सजा के तौर पर फिर मुझे पुशअप्स मारना पड़ा।''

निरहुआ ने बताया कि उन्‍होंने करिश्‍मा की हर फिल्‍म फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो देखी है। करिश्मा की फिल्म जब राजा हिंदुस्तानी निरहुआ ने देखी तो उन्होंने उसी वक्त सोच लिया था कि वो कभी फिल्म बनाएंगे तो उसका नाम निरहुआ हिंदुस्तानी रखेंगे।

बता दें, निरहुआ भोजपुरी इंडस्‍ट्री के जाने माने सितारे हैं। उनके गाने और फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।