1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर के निधन के बाद घर पर हुई प्रार्थना सभा, तस्वीर आई सामने

ऋषि कपूर के निधन के बाद घर पर हुई प्रार्थना सभा, तस्वीर आई सामने

 Published : May 03, 2020 01:41 pm IST,  Updated : May 03, 2020 05:04 pm IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया का अलविदा कह दिया। वह 67 साल के थे और ल्यूकेमिया से काफी लंबे समय से जूझ रहे थे।

Rishi kapoor- India TV Hindi
नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने घर पर की ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अभिनेता का इस सप्ताह ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया था। दिवंगत दिग्गज अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस फोटो को एक्टर के फैन क्लब ने शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की तस्वीर के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणबीर माथे पर लाल रंग का तिलक और केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं।

वहीं, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समय पर मुंबई नहीं जा सकीं थी, वह शनिवार की रात को शहर पहुंचीं। उन्होंने सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई तक के सफर को पूरा किया। वो अपने पिता को याद कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता की पुरानी फोटोज शेयर की हैं और लिखा है कि वो उन्हें बहुत याद कर रही हैं।

रिद्धिमा कपूर ने पिता को किया याद
रिद्धिमा कपूर ने पिता को किया याद

रिद्धिमा कपूर ने पिता को किया याद
रिद्धिमा कपूर ने पिता को किया याद

ऋषि कपूर ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस लीं। वह 67 साल के थे और ल्यूकेमिया से काफी लंबे समय से जूझ रहे थे। उन्हें चंदनवाड़ी श्मशान घाट में परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम विदाई दी गई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन