1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. गोविंदा को पसंद आई भांजे विनय आनंद की नई अलबम 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो'

गोविंदा को पसंद आई भांजे विनय आनंद की नई अलबम 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो'

 Published : May 13, 2020 02:09 pm IST,  Updated : May 13, 2020 02:09 pm IST

विनय आनंद और गायिका देवी का अलबम 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो' के गाने फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी काफी पसंद आए हैं।

vinay anand and govinda- India TV Hindi
विनय आनंद और गोविंदा Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने कलाकार विनय आनंद और गायिका देवी का अलबम 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो' के गाने फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी काफी पसंद आए हैं। इसका खुलासा स्वयं उनके भांजे और अभिनेता विनय आनंद ने की है। कुछ दिनों पहले फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज इस अलबम को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है।

इस अलबम की सफलता को लेकर विनय आनंद ने बताया, "मैं इस सफलता से खुश हूं। खासकर देवी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट के लिए अपनी आवाज दी।"

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले जब यह गाना तैयार हो रहा था, तब उन्होंने इसे अपने मामा गोविंदा को सुनाया था। गाना सुनाने का मकसद ये भी था कि इस गाने में उनके नाम का भी जिक्र हुआ है।

आनंद बताते हैं, "गाना सुनकर गोविंदा ने उन्हें शाबासी दी और कहा कि वह उनके नाम का जिक्र कर सकते हैं। यह हक है। साथ ही उन्होंने इस गाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।"

विनय आनंद ने बताया कि इस गाने के सक्सेस के बाद वे देवी के साथ कई और नए अलबम लेकर आने वाले हैं। उनकी इच्छा है कि वे फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक एंटरटेंमेंट से भोजपुरी के दूसरे सुपर स्टार सिंगर पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे लोगों को भी जोड़ें।

उल्लेखनीय है कि इस अलबम में आवाज देवी और विनय आनंद की है। लिरिक्स संतोष पुरी का है और म्यूजिक डायरेक्टर गोविंद ओझा हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन