नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। इस बार तो उनकी पूरी फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। खेसारी लाल यादव के इस फिल्म ने यूट्यूब पर धमाका मचाकर रख दिया है। इस फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। मॉडर्न लुक में खेसारी लाल यादव धमाल मचा रहे हैं। देखिए वीडियो-
Related Stories
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने इस फिल्म में प्यार, रोमांस और डांस सब किया है। खेसारी अपने मजेदार डांस के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी आपको उनके गाने और डांस देखने को मिलेंगे। इसी वजह से खेसारी को यूट्यूब का किंग भी कहा जाता है, क्योंकि उनके जो भी गाने आते हैं वो यूट्यूब पर ट्रेंड जरूर करते हैं।
हाल ही में खेसारी लाल यादव द कपिल शर्मा शो में भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की थीं, और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।