1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019| मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों किया कुलदीप यादव को टीम से बाहर

IPL 2019| मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों किया कुलदीप यादव को टीम से बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 12:26 pm IST

कुलदीप यादव से भारत के विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है लेकिन इससे छह सप्ताह पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस चाइनामैन गेंदबाज को रविवार को यहां खराब फॉर्म के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में अंतिम एकादश में नहीं रखा। 

Kuldeep Yadav Dinesh Karthik  IPL 2019 Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
Kuldeep Yadav Dinesh Karthik  IPL 2019 Kolkata Knight Riders Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद। कुलदीप यादव से भारत के विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है लेकिन इससे छह सप्ताह पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस चाइनामैन गेंदबाज को रविवार को यहां खराब फॉर्म के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में अंतिम एकादश में नहीं रखा। 

कलाई के इस स्पिनर ने आईपीएल में नौ मेचों में केवल चार विकेट लिये हैं। केकेआर उन्हें नौवें मैच में बाहर रखकर केसी करियप्पा को टीम में रखा। 

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक से जब कुलदीप की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘‘कुलदीप के साथ फॉर्म एक मसला है क्योंकि पिछले मैच में वह हमारी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया। हमने उसे विश्राम दिया है ताकि वह तरोताजा होकर वापसी कर सके।’’

उल्लेखनीय है, सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ के तूफानी अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां आईपीएल मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पर पांच ओवर शेष रहते हुए नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। 

कोलकाता की यह लगातार पांचवीं और कुल छठी हार है। उसके दस मैचों में आठ अंक हैं और प्लेआफ में पहुंचने के लिये उसे अब चारों मैच जीतने होंगे। हैदराबाद नौ मैच में पांचवीं जीत से चौथे स्थान पर पहुंच गया।  

पिच बल्लेबाजों के अनुकूल थी और ऐसे में हैदराबाद के सामने 160 रन का आसान लक्ष्य था। बेयरस्टॉ ने 43 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाये जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं। वार्नर ने 38 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 67 रन बनाये। इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 12.2 ओवर में 131 रन जोड़कर जीत को औपचारिकता बना दिया। हैदराबाद ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल