1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. मनोज बाजपेयी का भोजपुरी गाना 'बंबई में का बा' फैंस को आ रहा खूब पसंद, सोशल मीडिया पर कर रहे ऐसे रिएक्ट

मनोज बाजपेयी का भोजपुरी गाना 'बंबई में का बा' फैंस को आ रहा खूब पसंद, सोशल मीडिया पर कर रहे ऐसे रिएक्ट

 Published : Sep 09, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 07:26 pm IST

बहुप्रतीक्षित भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'बंबई में का बा' का टीजर और पोस्टर लॉन्च करने के बाद निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बुधवार को यह गाना रिलीज कर दिया।

 Manoj Bajpayee- India TV Hindi
  Manoj Bajpayee Image Source : TWITTER/MANOJ BAJPAYEE

बहुप्रतीक्षित भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'बंबई में का बा' का टीजर और पोस्टर लॉन्च करने के बाद निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बुधवार को यह गाना रिलीज कर दिया। इसमें मनोज बाजपेयी एक अनदेखे अवतार में नजर आ रहे हैं। अनुभव इस गाने के रचनाकार, निर्माता और निर्देशक हैं। 

अनुराग सैकिया द्वारा संगीतबद्ध 'बंबई में का बा' को कोरोनोवायरस महामारी के बीच एक दिन सिटी स्टूडियो में शूट किया गया था। यह गीत पूरी तरह से मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है, जिसमें बताया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसा क्या है जो पूरे देश के लोगों को आजीविका के लिए यहां आने के लिए आकर्षित करता है। गीत में एक साधारण सा सवाल उठाया गया है - 'अगर मुंबई एक शहर है, बॉम्बे एक भावना है, तो बंबई क्या है ..?'

निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी ने अपने संबंधित सोशल मीडिया पर गाने के लिंक को साझा किया है जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब सहराया जा रहा है। गाने को टी-सीरीज के सहयोग से बनारस मीडियावर्क्‍स द्वारा बनाया गया है। देखें सोशल मीडिया पर लोग किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं...

राजेश कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा- 'मनोज भैय्या,प्रणाम। बेहतरीन रचना है। मजा आ गया। सही बात है आजकर जो मुंबई का हाल है ये बिल्कुल सही कहा आपनेष बंबई में का बा?'

सनी सावंत नाम के यूजर ने ट्वीट किया- 'बंबई में का बा ई गाना सुन के मिजाज गनगना गईल ऐ मनोज भैय्या.. दिल एकदम गदगदा गईल..जय बिहार।'

देव नाम के एक यूजर ने लिखा- 'मनवा हरिहर लागे भईया हाथ लगवते माटी में जीयरा आजुवो अटकल बाटे गरमे चोखा बाटी में बहुते बढ़िया बा। भोजपुरी के इस खूबसूरती से रूबरू कराने के लिए धन्यवाद।'

विपुल यादव नाम के यूजर ने ट्वीट किया- 'मुंबई में का बा..'

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन