1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. MTV स्प्लिट्सविला फेम रूपा खुराना-सिंगर अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना ‘सूट गुलाबी बैन’ छाया

MTV स्प्लिट्सविला फेम रूपा खुराना-सिंगर अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना ‘सूट गुलाबी बैन’ छाया

 Published : Jul 15, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 08:28 pm IST

एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम रूपा खुराना और सिंगर अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना ‘सूट गुलाबी बैन’ रिलीज हो गया है। 

AMIT DHULL- India TV Hindi
MTV स्प्लिट्सविला फेम रूपा खुराना-सिंगर अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना ‘सूट गुलाबी बैन’ छाया Image Source : INSTAGRAM- AMIT DHULL

एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम रूपा खुराना और सिंगर अमित ढुल का नया हरियाणवी गाना ‘सूट गुलाबी बैन’ रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचा रहा है। महज एक ही घंटे में गाने को तीन लाख से अधिक लोगों ने सुना। ‘सूट गुलाबी बैन’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। 

निर्देशक मोहन बेताब द्वारा निर्देशित इस गाने में हरियाणवी सिंगर अमित ढुल ने अपनी आवाज दी है। जींद के रहने वाले अमित ढुल ने इस गाने में एमटीवी स्प्लिट्सविला (MTV Splitsvilla) फेम रुपा खुराना के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है। इस गाने में रूपा गुलाबी सूट में बहुत ही चार्मिंग लग रही हैं। स्‍क्रीन पर अमित और रूपा की रोमांटिक कैमेस्ट्री को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। 

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रूपा खुराना का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित थी। रिलीज होने के बाद यह गाना लोगों को ज्यादा ही पसंद आ रहा है। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है। रुपा का कहना है, हरियाणवी गाने न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इस समय लोगों ने गाने को जो प्यार दिया है, उसके लिए फैंस की शुक्रगुजार है। यह गाना पूरी तरह से एक लड़की की सुंदरता के बारे में है, जो पारंपारिक गुलाबी सूट में बहुत खूबसूरत लगती है।

अमित ढुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी गाने को शेयर किया है। सरकार के आदेश और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करते हुए इस गाने की शूटिंग की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन