1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देशभक्ति गाना 'तिंरगा जान है मेरी', सुनकर जाग जाएगी देशभक्ति

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देशभक्ति गाना 'तिंरगा जान है मेरी', सुनकर जाग जाएगी देशभक्ति

 Published : Aug 10, 2019 04:15 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 04:15 pm IST

आजादी के मौके पर इस समय कई गाने वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bhojpuri songs- India TV Hindi
Bhojpuri songs

कोई त्यौहार हो या फिर जश्न, भोजपुरी सिनेमा हर मौके को खास बनाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाएगा, ऐसे में भोजपुरी फिल्मों के गाने कहां पीछे रहने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अभी से ही शुरू हो चुकी हैं और यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह का देशभक्ति गाना 'तिरंगा जान है मेरी' खूब तहलका मचा रहा है।

पवन सिंह का यह गाना 2017 में आई फिल्म वांटेड का है। पवन सिंह के देशभक्ति गाने तिरंगा जान है मेरी को अभी तक 62 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में देश का झंडे को लेकर प्यार साफ नजर आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह हाल ही में आम्रपाली दुबे के साथ नजर आए थे। कुछ समय पहले पवन का 'शिव मानत नहीं' कांवर गाना बहुत फेमस हुआ था।

Also Read:

Sapna Choudhary Lifestyle: कई लग्जरी गाड़ियों और आलीशान बंगले की मालकिन हैं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने इस अंदाज़ में कराया फोटोशूट, यूजर्स बोले- देसी क्वीन बनी विलायती मेम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन