1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी ने इस अंदाज़ में कराया फोटोशूट, यूजर्स बोले- देसी क्वीन बनी विलायती मेम!

सपना चौधरी ने इस अंदाज़ में कराया फोटोशूट, यूजर्स बोले- देसी क्वीन बनी विलायती मेम!

 Published : Aug 03, 2019 06:27 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 06:27 pm IST

सपना चौधरी अक्सर अपने फोटोज और डांस वीडियोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।

सपना चौधरी- India TV Hindi
सपना चौधरी Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके डांस वीडियो और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छा गई हैं।

इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि वेस्टर्न लुक में नज़र आ रही हैं। उन्होंने ऑरेंज रंग के टॉप के साथ नियोन कलर का जैकेट पहना है। इस कैजुअल लुक में सपना काफी स्मार्ट लग रही हैं।

सपना ने ज़मीन पर बैठकर भी फोटोशूट कराया है। सपना का ये अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'देसी क्वीन बनी विलायती मेम'। दूसरे यूजर ने लिखा है कि वह उनका बहुत बड़ा फैन है। 

इसके पहले भी सपना कई बार वेस्टर्न लुक में नज़र आ चुकी हैं। 

बता दें कि सपना पहले से ही काफी पॉपुलर थीं, लेकिन रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद उन्हें हर जगह पहचान मिली। इसके बाद सपना को बॉलीवुड से भी कई ऑफर्स मिले।  

Also Read:

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट से किया खुलासा, इस वजह से कर पाती हैं इतना अच्छा डांस

सचिन तेंदुलकर ने 'मिस्टर इंडिया' संग चलाई कार तो अनिल कपूर ने भी दिया जबरदस्त रिस्पॉन्स, देखें Tweet

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन