1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने 'छोरी तू से बड़ी बिंदास' पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

सपना चौधरी ने 'छोरी तू से बड़ी बिंदास' पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jul 27, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 02:18 pm IST

सपना चौधरी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह सपना के स्टेज परफार्मेंस की वीडियो है जिसमें वह 'छोरी तू से बड़ी बिंदास' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Sapna choudhary- India TV Hindi
Sapna choudhary Image Source : INSTAGRAM

हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी(Sapna choudhary) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनका कोई गाना तो कभी उनके डांस मूव्स सभी का दिल जीत लेते हैं। इस बार उनकी एक डांस वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वह 'छोरी तू से बड़ीं बिंदास' गाने में डांस करती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी की यह डांस वीडियो किसी स्टेज शो की है। सपना चौधरी के इस स्टेज शो में हजारों की भीड़ हैं। सपना के फैन्स उनके साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें सपना चौधरी का नया गाना 'गुलाबो छोरी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने के बारे में सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी।

सपना हरियाणा में तो पहले से ही फेमस थीं, लेकिन 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लेने के बाद वह घर-घर में जानी जाने लगी थीं। उन्होंने दोस्ती के 'साइड इफेक्ट्स 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सपना बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर कदम रखने से पहले बॉलीवुड की दो फिल्मों में डांस नंबर कर चुकी हैं। 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' में सपना ने डांस नंबर किए थे।

Also Read:

सपना चौधरी ने 'एक तू एक मैं' गाने पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी ये कपड़े पहनने की वजह से हुईं ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन