1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी ये कपड़े पहनने की वजह से हुईं ट्रोल

हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी ये कपड़े पहनने की वजह से हुईं ट्रोल

 Published : May 08, 2019 04:55 pm IST,  Updated : May 08, 2019 04:55 pm IST

सपना चौधरी की फोटो और वीडियो पर लोगों की वाह-वाही मिलने की बजाय उन्हें ट्रोल किया गया है। ऐसा उनकी इस ड्रेस की वजह से हुआ है।

Sapna choudhary- India TV Hindi
Sapna choudhary Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी ट्रोल होता रहता है। कभी अपने स्टेटमेंट तो कभी अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार इन ट्रोलर्स ने सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को अपना निशाना बनाया है। सपना चौधरी अपने डांस और गानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मगर इस बार उन्हें उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल कर दिया गया है।

सपना चौधरी ने कुछ दिनों पहलें सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में उन्होंने स्कर्ट पहनीं हुई है और वह बेहद प्यारी लग रही हैं। मगर कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस पसंद नहीं आई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।

Screenshot of sapna choudhary post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of sapna choudhary post

Screenshot of sapna choudhary post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of sapna choudhary post

हालांकि कुछ लोगों ने सपना चौधरी की इन कपड़ों में तारीफ भी की है। बिग बॉस 11 के बाद सपना चौधरी में बहुत बदलाव आया है। 

कुछ दिन पहले सपना चौधरी की बराती डांस करते हुए वीडियो वायरल हई थी। वीडियो में सपना को डांस करता देख दुल्हन भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाई। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सपना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही वह दिलेर मेंहदी के साथ म्यूजिक वीडियो 'बावली तरेड़' आया था, जिसे काफी पसंद किया गया।

Also Read:

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का 'शादी वाला गाना' Aithey Aa कल होगा रिलीज, शेयर की फोटो

अक्षय कुमार नहीं चाहते उनके बच्चे आरव और नितारा देंखे उनकी ये फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन