अक्षय कुमार(Akshay Kumar) अपनी फैमिली का खास ख्याल रखते हैं। वह अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अक्षय फैमिली के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। वह उन सभी चीजों का ध्यान रखते हैं कि बच्चों को क्या सीखना चाहिए और क्या नहीं। अक्षय कुमार नितारा और आरव के साथ छुट्टियों की फोटो भी शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार से अक्सर उनके बेटे के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा जाता है। इस बार उनके एक अलग सवाल पूछा गया है। अक्षय कुमार से पूछा गया कि वह अपने बच्चों को अपनी कौन-सी फिल्म नहीं दिखाना चाहते हैं।
Related Stories
अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गरम मसाला' नितारा और आरव को नहीं दिखाना चाहते हैं। अक्षय ने कहा- मैं जो पिक्चर बच्चों को नहीं दिखाऊंगा वो रहेगी 'गरम मसाला'। क्योंकि उसमें मैं एक समय में चार लड़कियों को डेट करता दिखाया गया हूं। मैं कहूंगा, बेटे अब वो जमाना बीत गया, वो भूल जाओ। आज की लड़कियां हैं उनके पास मेक-अप के समान से ज्यादा ट्रेकिंग समान बहुत होता है। वो आपको ट्रेक कर लेंगी, तो ये सब चीजें भूल जाओ।
जिन लोगों ने अक्षय कुमार की फिल्म गरम मसाला नहीं देखी है तो बता दें अक्षय ने फिल्म में एक फोटोग्राफर का रोल निभाया था। वह एक समय में चार लड़कियों को डेट कर रहा होता है। लड़कियों को हैंडिल करने के लिए वह अपने दोस्त जॉन अब्राहम की मदद लेता है। मगर कुछ समय बाद सारी लड़कियों को अक्षय की जिंदगी में बाकि लड़कियां होने के बारे में पता चल जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। 'सूर्यवंशी' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के बिहाइंड द सीन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Also Read:
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का 'शादी वाला गाना' Aithey Aa कल होगा रिलीज, शेयर की फोटो
परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग के लिए जाएंगी इंग्लैंड