1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी ने 'एक तू एक मैं' गाने पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

सपना चौधरी ने 'एक तू एक मैं' गाने पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jul 06, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 07:22 pm IST

सपना चौधरी की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सपना अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

Sapna choudhary- India TV Hindi
Sapna choudhary Image Source : INSTAGRAM

हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी(Sapna choudhary) अपने डांस से सभी का दिल  जीत लेती हैं। उनके डांस की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उनकी हर वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। इस बार भी उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने ठुमकों से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी की हरियाणवीं गाने 'एक मैं और एक तू' पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस गाने पर सपना पिंक कलर का सूट पहनकर ठुमके लगा रही हैं।

आपको बता दें कुछ समय पहले सपना चौधरी का पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के साथ गाना रिलीज हुआ था। कुछ दिन पहले सपना का 'अंख दा निशाना' गाना रिलीज हुआ था।

सपना हरियाणा में तो पहले से ही फेमस थीं, लेकिन 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लेने के बाद वह घर-घर में जानी जाने लगी थीं। उन्होंने दोस्ती के 'साइड इफेक्ट्स 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Also Read:

सपना चौधरी ने स्टेज पर लगाई 'आग', Video हुआ वायरल

सपना चौधरी ने कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें देखकर ठहर जाएंगी आपकी निगाहें

Video: पिंक कलर के ड्रेस में सपना चौधरी का धूम मचाने वाला डांस, शायद ही पहले आपने देखा होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन