1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लगी रही हैं सपना चौधरी, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे फिदा

सफेद अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लगी रही हैं सपना चौधरी, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे फिदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2019 09:15 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 10:30 am IST

सपना चौधरी ने सावन शिवरात्रि के खास मौके पर शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए तस्वीरें शेयर की। सपना के लुक की बात करें तो वो व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं।

Sapna Chaudhary- India TV Hindi
Sapna Chaudhary Image Source : INSTRAGRAM

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने गानों से तो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है। वहीं दूसरी तरफ वो अपने लुक्स से हर किसी को घायल भी कर देती हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं जिसमें सपना व्हाइट कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिन्हें देखते ही उनकी खूबसूरती में फिदा हो जाएंगे आप।

सपना चौधरी ने सावन के शिवरात्रि के खास मौके पर शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए तस्वीरें शेयर की। सपना के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना है जिसमें वो खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पूल में फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट करती नजर आईंं मंदिरा बेदी, बिकिनी फोटो सोशल मीडिया में हुई वायरल

इस लुक के साथ सपना ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनी हुी थी। वह बालों को लहराते हुए नजर आईं।

सावन की शुरुआत में ही सपना ने 'भोले का स्वैग' गाना रिलीज किया था। यह गाना खूब वायरल हुआ था । लेकिन सपना अपने लुक के कारण काफी ट्रोल हो गई थीं।

साड़ी के बाद अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट आया सामने, तस्वीरें देखकर आप एक बार फिर हो जाएंगे दीवाने

दरअसल इस गाने में सपना क्राप टॉप में नजर आ रही हैं। जिसके कारण यूजर्स ने कहा कि भगवान के गाने में तो थोड़ी लाज कर लेती। सपना को इस तरह के कपड़े पहनकर भोले का गाना नहीं गाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल