1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में निरहुआ संग आएंगी नजर

सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में निरहुआ संग आएंगी नजर

 Published : Feb 23, 2021 09:04 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 10:50 pm IST

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में एक साथ दिखेंगे।

sapna choudhary- India TV Hindi
 सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में निरहुआ संग आएंगी नजर   Image Source : SAPNA CHOUDHARY INSTAGRAM

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म 'मजनूं' में एक साथ दिखेंगे। इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने जा रही 'मजनूं' बड़े बजट की भोजपुरी फिल्म होगी। फिल्म के निर्माता सुशील वर्मा और लेखक व निर्देशक ब्रजेश मौर्या हैं।

निर्माता वर्मा कहते हैं कि इस फिल्म की जल्द शुरुआत होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बड़े बजट की फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सपना चौधरी ने फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सपना 'वीरे की वेडिंग' जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। वह निरहुआ के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म में काम करने जा रही हैं।

इनपुट- आईएएनएस

फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज का ऐलान, 'रूही' के बाद डराने और गुदगुदाने को तैयार फिल्म 

सलमान खान के संग पहली ही फिल्म से हिट हुईं भाग्यश्री ने क्यों कर ली थी फिल्मों से तौबा?

Dasvi First Look: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन