1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Watch: 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया सपना चौधरी का ये धमाकेदार Video, 'लत लग गई' गाने पर किया डांस

Watch: 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया सपना चौधरी का ये धमाकेदार Video, 'लत लग गई' गाने पर किया डांस

 Published : Jan 29, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 02:53 pm IST

सपना स्टेज पर डांस कर रही हैं और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं।

sapna choudhary lat lag jyagi haryanvi song viral video dance- India TV Hindi
सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल  Image Source : INSTAGRAM: ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके डांस के लोग दीवाने है। उनका कोई भी वीडियो सामने आता है तो वायरल हो जाता है। इस बार भी सपना का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो 'लत लग गई' गाने पर डांस कर रही हैं। 

ये वीडियो सपना के स्टेज परफॉर्मेंस का है। सपना स्टेज पर डांस कर रही हैं और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। इस लाइव परफॉर्मेंस में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ है। 

अब भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं सपना चौधरी, निरहुआ के साथ दिखेंगी

इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

सपना चौधरी कुछ दिनों पहले उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब अचानक उनके मां बनने की खबर सामने आई थी। उसी समय फैंस को पता चला कि सपना ने वीर साहू संग शादी कर ली है और एक बेटे को जन्म दिया है। 

सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने बेटे की भी झलक साझा की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन