1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. डांस छोड़िए सपना चौधरी की फोटो के भी दीवाने हुए फैंस, कह दी इतनी बड़ी बात

डांस छोड़िए सपना चौधरी की फोटो के भी दीवाने हुए फैंस, कह दी इतनी बड़ी बात

 Published : Aug 26, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 01:27 pm IST

वैसे तो सपना अक्सर ट्रेडिशनल अवतार में ही दिखाई देती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने वेस्टर्न लुक में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गजब ढा रही हैं।

sapna choudhary western look- India TV Hindi
वेस्टर्न लुक में भी गजब ढाती हैं सपना चौधरी Image Source : INSTAGRAM: @ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके जबरदस्त डांस के दीवाने हैं, लेकिन सपना अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। वैसे तो सपना अक्सर ट्रेडिशनल अवतार में ही दिखाई देती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने वेस्टर्न लुक में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गजब ढा रही हैं। 

इस वीडियो में सपना चौधरी ब्लैक कलर के ट्यूब टॉप और ग्रीन कलर की पैंट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एंकल लेंथ बूट्स पहने हुए हैं, जो उनके लुक को और ज्यादा क्लासी बना रहे हैं।

विदेशी सिंगर भी हैं सपना चौधरी के फैन, अपने स्टाइल में गाया 'गजबन पानी ने चाली' गाना

 

सपना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- कुछ लोग धूल उड़ा नहीं सकते और हमें उड़ाने की बात करते हैं। 

इस वीडियो के बाद सपना ने एक और फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है- "आज एक अजीब सी बात हुई, हमारे घर को छोड़कर सारे शहर में बरसात हुई।"

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस से सुर्खियां बटोरी थी। वो कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही हिट हो जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन