1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. मशहूर भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन, निरहुआ-पवन सिंह संग किया था काम

मशहूर भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन, निरहुआ-पवन सिंह संग किया था काम

 Published : May 25, 2025 11:20 pm IST,  Updated : May 25, 2025 11:42 pm IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता गोपाल राय का निधन हो गया। गोपाल राय ने अपने करियर में निरहुआ और पवन सिंह जैसे एक्टर के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।

gopal Rai Death- India TV Hindi
गोपाल राय का निधन Image Source : INSTAGRAM

मधौल के रहने वाले और मशहूर भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोपाल राय का निधन हो गया। वे 76 साल के थे। रविवार, 25 मई की शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने पैतृक घर पर आखिरी सांस ली। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर गोपल राय ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए जो हमारी यादों में हमेशा अमर रहेंगे। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई।

गोपाल राय ने भोजपुरी सिनेमा पर किया

गोपाल राय ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में अपने अभिनय का दमखम दिखाया था। वह मनोरंजन जगत में खलनायक से लेकर सहायक कलाकार के रूप में काम कर चुके थे, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार भी मिला। गोपाल राय ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दो दशक तक अपने काम के दम पर राज किया था। इनकी 'नदिया के पार', 'गंगा किनारे मोरा गांव' और 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। गोपाल राय ने कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई पुरस्कार भी अपने नाम किए।

भोजपुरी फिल्मों में निभाए अनगिनत रोल्स

तबीयत खराब होने के बाद मशहूर अभिनेता गोपाल राय चार साल पहले मुंबई से गांव आने के बाद पूर्व सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ से उनके घर जाकर मिले थे। इतना ही नहीं उनकी मुलाकात एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से भी हुई थी। बता दें कि उन्होंने अपने अनगिनत किरदारों में दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी। गोपाल राय के निधन की पुष्टि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक संजय भूषण पटियाला ने की।

भोजपुरी सिनेमा में पसरा मामत

गोपाल राय की मौत पर विधायक अशोक कुमार सिंह, भोजपुरी गायक नीरज रवि, हास्य अभिनेता संजय रजक, सुनील प्रिय, जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राईन मुन्ना, एमएलसी प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला पार्षद बिपिन शाही और साहित्यकार डॉ. एमके गिरि राकेश जैसे महान हस्तियों ने अपना दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन