1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले ही कहा था- मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह ही होगा, रोती बिलखती एक्ट्रेस का VIDEO आया सामने

आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले ही कहा था- मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार समर सिंह ही होगा, रोती बिलखती एक्ट्रेस का VIDEO आया सामने

 Reported By: Ashwini Tripathi Written By: Ritu Tripathi
 Published : Apr 19, 2023 08:16 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 08:23 pm IST

Akanksha Dubey New Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोते बिलखते हुए कह रही हैं कि उन्हें कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार समर सिंह होगा।

Akanksha Dubey- India TV Hindi
Akanksha Dubey Image Source : INDIA TV

Akanksha Dubey New Video: आकांक्षा दुबे की सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर मरने से पहले का आकांक्षा दुबे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे के वायरल वीडियो से इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। क्योंकि इस 30 सेकेंड के वीडियो में आकांक्षा फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में भोजपुरी एक्टर रोते हुए कह रही हैं कि यदि मुझे कुछ होता है तो उसका दोषी समर सिंह है। 

आकांक्षा की मौत से 4 दिन पहले का वीडियो

आपको बता दें कि यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो आकांक्षा दुबे की मौत से 4 दिन पहले का है। जिसमें वह नीले रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। वह लगातार इस वीडियो में रोती नजर आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रोते हुए इस 38 सेकेंड के वीडियो में कहती दिख रही हैं, 'मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है। मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। मेरा ये आपसे आखिरी कंवर्जेशन है। मुझे अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है।' 

मां ने कहा चेहरे पर नील और सूजन 

आपको बता दें कि आकांक्षा के चहेरे पर काफी सूजन नजर आ रही है। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है, 'अब जगजाहिर है कि वह मेरी रानी (आकांक्षा दुबे) को मारता-पीटता था। उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ तस्वीर में देखी जा सकती है।'

India's Best Dancer के कंटेस्टेंट के साथ सरेआम ऐसी हरकत? दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, Video भी शेयर किया

बनारस के होटल में मिली थी लाश 

आपको याद दिला दें कि 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद उनकी मां मधु दुबे ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 

Kangana Ranaut ने सुनाई अपनी फेवरेट लव स्टोरी, तस्वीर के साथ शेयर किया इमोशनल नोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन