1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आशा भोंसले के इस आइकॉनिक सॉन्ग पर कुछ यूं थिरकीं अक्षरा कि नहीं हट रही लोगों की नजर

आशा भोंसले के इस आइकॉनिक सॉन्ग पर कुछ यूं थिरकीं अक्षरा कि नहीं हट रही लोगों की नजर

 Published : Jan 10, 2022 09:58 am IST,  Updated : Jan 10, 2022 09:58 am IST

हाल ही में अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिससे उन्होंने अपने फैंन का दिल जीत लिया है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं

आशा भोंसले के आइकॉनिक...- India TV Hindi
आशा भोंसले के आइकॉनिक सॉन्ग पर अक्षरा का डांस वायरल Image Source : INST/SINGHAKSHARA

Highlights

  • भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट, ग्लैमरस, मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं
  • बिग बॉस OTT से भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है
  • अक्षरा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट, ग्लैमरस, मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वे अपनी एक्टिंग तो कभी बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस OTT से भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसके बाद उन्हें खूब सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इन सब के बीच अक्षरा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिससे उन्होंने अपने फैंन का दिल जीत लिया है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 इस वीडियो में अक्षरा सिंह 'परदे में रहने दो परदा ना उठाओ' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा लिखती हैं कि जरूरी नहीं कि उड़ने के लिए हमेशा पंख की जरूरत हो। डांस करनेवालों को उड़ने के लिए पंख की जरूरत नहीं होती। इस वीडियो पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने अभी तक देखा है। 

वीडियो में अक्षरा ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही वीडियो में उनके डांस मूव्य लाजवाब हैं। उनके एक्सप्रेशंस लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन