1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Akshara Singh का नया गाना 'लड़का के ड्रेस' हुआ रिलीज, ऐसी दिखाई अदाएं कि VIDEO बार-बार देखने को होंगे मजबूर

Akshara Singh का नया गाना 'लड़का के ड्रेस' हुआ रिलीज, ऐसी दिखाई अदाएं कि VIDEO बार-बार देखने को होंगे मजबूर

 Published : Jun 20, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 04:07 pm IST

Akshara Singh New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, इस बार वह भोजपुरी में नहीं मगही में सॉन्ग लेकर आई हैं, जिसका नाम है, 'लड़का के ड्रेस'।

Akshara Singh new song- India TV Hindi
Akshara Singh new song Image Source : INDIA TV

Akshara Singh Song: भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की हसीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की दीवानगी आज पूरे देश में है। हाल ही में बॉलीवुड के दमदार फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने भी अक्षरा की दिल खोलकर तारीफ की है। इसकी वजह यही है कि अक्षरा जब भी कुछ नया करती हैं, बवाल करती हैं। आज भोजपुरी के बाद उनका एक मगही गाना 'लड़का के ड्रेस' रिलीज हुआ है। जिसका वीडियो लोागें को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटों में यह खूब वायरल हो चुका है। 

मजेदार है अक्षरा का ये गाना 

यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब से हुआ है, जो तेजी से वायरल होने लगा है। गाना एक बार फिर से अक्षरा स्टाइल में है, जो मगही भाषी लोगों के साथ उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है।  अक्षरा सिंह का गाना 'लड़का के ड्रेस' को एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है। यह गाना दो प्रेमियों की केमेस्ट्री पर आधारित है, जिसमें अक्षरा का प्रेम उसे मिलने के लिए बुला रहा है। लेकिन वो घर में रहती है और अपने मां - बाप की वजह से मिलने आ नहीं सकती है। तो उसका प्रेमी उसे 'लड़का के ड्रेस' में आने को प्रेरित करता है। 

अक्षरा के लिए भाषा नहीं परेशानी 

गाने में दिखने वाली यह छोटी सी प्रेम कथा स्क्रीन पर उभर सामने आ रही है। अक्षरा ने इसको लेकर कहा कि गाना मजेदार है। सुनकर और देखकर सबों को मजा आने वाला है। मेरे लिए भाषा कोई परेशानी नहीं है। अच्छा काम मैं हर भाषा में करना पसंद करूंगी। मगही तो मेरे प्रदेश की भाषा है। इसमें यह गाना करके खूब मजा भी आया। 

Adipurush पर हो रहे विवाद के बीच कृति सेनन ने शेयर किया वीडियो, ट्रोलर्स पर साधा निशाना

ये है पूरी टीम 

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का गाना 'लड़का के ड्रेस'के गीतकार अमन अलबेला हैं। इस गाने के संगीत निर्देशक रौशन सिंह हैं, जिनके साथ अक्षरा का कॉलेबरेशन लोगों में पहले भी पसंद किया जाता रहा है। इस गाने के निर्देशक आर्यन देव हैं। 

Rakhi Sawant: ब्रेकअप पार्टी के बाद रोती-बिलखती नजर आई 'ड्रामा क्वीन', वीडियो में बयां किया अपना दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन