1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अक्षरा सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से हिलाया सोशल मीडिया, ग्लैमरस लुक में लूटी लाइमलाइट

अक्षरा सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से हिलाया सोशल मीडिया, ग्लैमरस लुक में लूटी लाइमलाइट

 Published : Jul 02, 2024 12:04 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 12:04 am IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इसमें अक्षरा अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों के होश उड़ाती हुई नजर आ रही हैं।

Akshara Singh- India TV Hindi
अक्षरा सिंह Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाई है। वहीं वो भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस भी कहलाती हैं तभी तो अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फैंस उनकी अदाएं देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी अदाओं से लोगों का दीवाना बना रही हैं। 

अक्षरा सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया धमाल

भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटोशूट शेयर किया है, उसमें वह ब्लैक सैटिन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। उनकी अदाएं देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वैसे तो अक्षरा सिंह का हर अंदाज ही उनके फैंस को खूब पंसद आता है, लेकिन इस लुक में तो वो कुछ ज्यादा ही कातिलाना दिख रही हैं। अब एक्ट्रेस का ये लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी अक्षरा सिंह के फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। लोग उनकी तारीफ में अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह के बारे में 

बता दें कि  भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया हैं। वहीं अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शुरू से ही चर्चा में रही हैं। अक्षरा सिंह का नाम सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ा था। फिलहाल इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और आए दिन अपनी ऐसी ही तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन