1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'तानी छू ला...' आम्रपाली दुबे संग फिर रोमांटिक हुए निरहुआ, भोजपुरी गाना देख मचल उठेगा मन

'तानी छू ला...' आम्रपाली दुबे संग फिर रोमांटिक हुए निरहुआ, भोजपुरी गाना देख मचल उठेगा मन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 13, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Jan 13, 2025 10:16 pm IST

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के वो स्टार हैं, जिनकी फिल्मों से लेकर गाने तक रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं। यूट्यूब पर उनके गाने अक्सर धूम मचाते रहते हैं। इन दिनों उनका एक और गाना यूट्यूब पर छाया है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं।

Nirahua- India TV Hindi
फिर छाई निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी Image Source : SCREEN GRAB FROM YOUTUBE

भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जोड़ी खूब पसंद की जाती है और इस बात से सभी वाकिफ हैं। पर्दे पर दोनों जब भी साथ आते हैं, देखते ही देखते फैंस के बीच ये छा जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते है, यही वजह है कि जब भी ये जोड़ी साथ आती है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। फिर चाहे दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएं या फिर किसी धुआंधार भोजपुरी गाने में। यूट्यूब पर इनका एक गाना इन दिनों खूब तहलका मचा रहा है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने मचाया धमाल

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये भोजपुरी सॉन्ग ‘तानी छू ला' है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ एक दूजे के साथ जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं और दोनों की बेहतरीन केमेस्ट्री ने दर्शकों को खुश कर दिया है। यूट्यूब पर ये गाना बार-बार देखा जा रहा है और इसे अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रोमांस और मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

इस भोजपुरी गाने में जबरदस्त म्यूजिक और डांस के साथ-साथ प्यार, रोमांस और मस्ती का भी तड़का है, जो दर्शकों को खूब लुभा रहा है। कहने को तो ये गाना 8 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अब तक फैंस के बीच छाया हुआ है। अपने शानदार डांस मूव्ज और मन को मोह लेने वाली अदाकारी से निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने इस भोजपुरी गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

फैंस के बीच छाया ये भोजपुरी गाना

गाने की बात करें तो इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं। बेटा फिल्म के इस शानदार भोजपुरी गाने को कल्पना और ओम झा ने आवाज दी है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसने 8 साल बाद भी धूम मचा रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन