1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. छठ पूजा के पहले दिन कुछ यूं सज-धजकर तैयार हुई मोनालिसा, साड़ी में दिख रहीं गजब की खूबसूरत

छठ पूजा के पहले दिन कुछ यूं सज-धजकर तैयार हुई मोनालिसा, साड़ी में दिख रहीं गजब की खूबसूरत

 Published : Nov 17, 2023 01:48 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 01:48 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने छठ पूजा के पहले दिन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो साड़ी लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Monalisa- India TV Hindi
बनारसी साड़ी पहन भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने बिखेरा जलवा Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी की 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के साथ साथ डांस और अपनी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा ने अपने दम पर भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस हैं मोनालिसा

मोनालिसा का नाम आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वो टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर नाम हैं। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच मोनालिसा एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 

साड़ी लुक में गजब दिखीं भोजपुरी मोनालिसा

दरअसल, हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर छठ पूजा के पहले दिन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो साड़ी पहने गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी किए हुए हैं।इसके साथ गहरे रंग की लाल लिपस्टिक लगाए और खुले हुए बालों में मोनालिसा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक में मोनालिसा वाकई अप्सरा जैसी दिख रही हैं। मोनालिसा का ये लुक देखते ही बन रहा है। खास बात तो यह है कि मोनालिसा ने इन फोटोज को साझा करते हुए अपने फैंस को छठ पूजा की बधाइयां भी दी हैं। जिसके बाद फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर काॅमेंट कर उन्हें छठ पूजा की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। बता दें कि आज से छठ पूजा का महापर्व शुरू हो चुका है।मोनालिसा को भी छठ पूजा में गहरी आस्था है। वो हर साल अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ छठ का महापर्व मनाती हैं।  

 

 

ये भी पढ़ें-

आराध्या बच्चन के बर्थडे पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, क्यूटनेस देख हार बैठेंगे दिल

शत्रुघन सिन्हा से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं छठ का त्यौहार

कभी डांसिग से तो कभी सिंगिंग से आराध्या जीत लेती है सबका दिल, जानिए कितनी हुनरबाज़ है ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की लाडली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन