1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शत्रुघन सिन्हा से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं छठ का त्यौहार

शत्रुघन सिन्हा से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं छठ का त्यौहार

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Nov 17, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 06:30 am IST

महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। छठ पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे जाने माने स्टार्स हैं जो छठ पूजा में अपनी गहरी आस्था रखते हैं और हर साल इस पर्व को मनाते हैं।

Chhath Puja- India TV Hindi
ये सितारे भी मनाते हैं छठ Image Source : DESIGN

सूर्य भगवान की उपासना का त्यौहार है छठ। छठ के त्यौहार को भारत के सबसे मुश्किल व्रतों में गिना जाता है। यूं तो छठ के त्यौहार की रौनक विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में देखने को मिलती है। लेकिन अब छठ के लिए पूरे देश में उत्साह देखने को मिलता है। छठ की धूम बॉलीवुड में भी खूब दिखाई देती है। सुपरस्टार स्टार अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन अपने फैंस को छठ की बधाई देना नहीं भूलते तो वहीं कई स्टार्स के घर में तो छठ का त्यौहार पूरी धूम-धाम से मनाया जाता है।

शत्रुघन सिन्हा

बिहारी बाबू शत्रुघन सिन्हा का पूरा परिवार भले ही बरसों से मुंबई में रह रहा है, लेकिन शत्रुघन सिन्हा हमेशा बिहार और अपनी जड़ों से जुड़ें रहे हैं। उनके परिवार में भी छठ का त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं, कि कुछ साल पहले जब शत्रुघन सिन्हा मेजर हार्ट सर्जरी से रिकवर कर रहे थे, तब उनके जल्द सेहतमंद होने का कामना के साथ पूनम सिंहा ने भी छठी मईया की पूजा की थी, और छठ का व्रत रखा था। उन्होने मुंबई स्थित अपने घर रामायण में ही छठ का त्यौहार मनाया था।

पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड के कालीन भईया यानि पंकज त्रिपाठी को छठ का त्यौहार मनाने के लिए बिहार स्थित अपने घर जाते हैं। जहां उनकी मां छठ का व्रत रखती थीं और पूरा गांव गंडकी नदी के किनारे अर्घ्य देने के लिए इकट्ठा हुआ करता है।

रवि किशन

भोजपूरी फिल्मों के एक्टर रवि किशन, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से सासंद भी हैं। रवि किशन हर साल छठ के त्यौहार को पूरे हर्षो-उल्लास से मनाते हैं। सांसद होने के नाते गोरखपुर में वो छठ की तैयारियों का भी खासतौर से जायज़ा लेते हैं। 

धर्मेंद्र 

गरम-धरम धर्मेंद्र के फार्महाउस में छठ का त्यौहार पूरी धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल, धर्मेंद्र के फार्महाउस में रहने वाला उनका कुक बिहार से है। बीते साल धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को शेयर करके बताया कि कैसे उनके फार्महाउस स्थित लेक में उनके बिहारी बच्चे छठ को मनाते हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने पूरे देशवासियों की छठ की बधाई दी थीं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘छोरा गंगा किनारे’ वाला कहा जाता है। अमिताभ बच्चन भी छठ के त्यौहार से एक खास कनेक्शन फील करते हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन हर साल अपने फैंस को छठ की बधाई देना नहीं भूलते।  

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने फिल्म 'सुपर 30' में बिहारी बाबू का रोल क्या खूब निभाया था। ऋतिक बिहारी रंग में ऐसे रंगे कि आज तक ये रंग उनके ऊपर से उतर नहीं पाया है। छठ महापर्व के मौके पर ऋतिक भी हर साल ट्वीट कर अपने फैंस को बधाई देते हैं। इससे पहले साल 2019 में तो ऋतिक छठ पूजा देखने के लिए अपने घर के पीछे जुहू बीच पर पहुंच गए थे। इस तस्वीर को खुद ऋतिक ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को छठ पूजा की बधाई दी थी।

गुरमीत चौधरी

वहीं बॅालीवुड और भोजपुरी सेलेब्स के अलावा टीवी के एक्टर गुरमीत भी छठ के त्यौहार को मनाते हैं। बिहार के गुरमीत अपने परिवार की परंपरा को निभाते हुए छठ पूजा करते हैं। छठ पूजा पर गुरमीत की पत्नी देबिना बनर्जी ने भी उनका पूरा साथ देती हैं।

 

ये भी पढ़ें:

विराट कोहली के 50वें शतक का बाॅलीवुड इस तरह मना रहा जश्न, अमिताभ बच्चन से लेकर फरहान अख्तर का नाम है शामिल

विराट कोहली के शतक जड़ने पर अनुष्का शर्मा ने लिखा दिल का हाल, पति को बताया भगवान का बच्चा

पैपराजी से भिड़ती दिखी दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में बोलीं-ये गलत बात है

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन