1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पैपराजी से भिड़ती दिखी दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में बोलीं-ये गलत बात है

पैपराजी से भिड़ती दिखी दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में बोलीं-ये गलत बात है

 Published : Nov 16, 2023 06:27 am IST,  Updated : Nov 16, 2023 06:27 am IST

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आई हैं, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानिए आखिर क्यों एक्ट्रेस पैप्स पर नाराज होती दिख रही हैं।

Divyanka Tripathi- India TV Hindi
पैपराजी पर भड़कीं दिव्यांका त्रिपाठी Image Source : VIRAL BHAYANI

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पंसद करते हैं। ये कपल आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच ये कपल एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में ये कपल एक दिवाली पार्टी में पहुंचा था जिसका एक वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में दिव्यांका पैपराजी की क्लास लगाती  हुई नजर आ रही हैं। 

पैप्स पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी 

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति के लिए पैप्स पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। वो इसलिए क्योंकि दिव्यांका त्रिपाठी पैपराजी से इस बात को लेकर खफा हैं कि वह अपने वीडियोज में विवेक का नाम ना लिखकर, उन्हें दिव्यांका के पति के नाम से संबोधित करते हैं। इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी पैपराजी से पूछ रही हैं कि 'ये कौन हैं? इस पर पैप्स कहते हैं कि यह आपके पति हैं। इस पर दिव्यांका फिर कहती हैं कि मेरे पति कौन हैं, नाम बताओ? इस पर पैपराजी कहते हैं कि विवेक दहिया। फिर आगे दिव्यांका कहती हैं कि तुम इनका नाम पूरा नहीं लिखते यार। बस ये लिख देते हो दिव्यांका अपने पति या पार्टनर के साथ दिखी।ये कोई तरीका है क्या, ये बहुत गलत बात है।' हालांकि पैप्स को डांटने के बाद दिव्यांका बहुत जल्द शांत भी हो जाती है और उनको विवेक दहिया के साथ कई सारे पोज भी देती हैं। इस वीडियो को अब उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दिव्यांका के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।

दिव्यांका-विवेक की पहली मुलाकात

बता दे कि,  दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के मुलाकात टीवी शो ‘ये मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। जहां पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई।इसके बाद साल 2016 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए एक अहम कदम उठाया था और शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था।  दोनों ने भोपाल में बड़े ही धूमधाम से शादी की। दिव्यांका भोपाल की रहने वाली है ऐसे में विवेक चंडीगढ़ से बारात लेकर भोपाल आए। दिव्यांका और विवेक की शादी हिंदू रीति-रिवाज हुई थी। 

 

 

पहले से इतनी बदल गई 80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि, बॉलीवुड की 'दामिनी' अब दिखती हैं ऐसी

ऐश्वर्य राय से अब्दुल रज्जाक की माफी के बाद अमिताभ बच्चन ने कही अजीब बात, फैंस पूछ रहे- कहना क्या चाहते हो

IND vs NZ मैच में दिखा विराट कोहली का खुल्लम खुल्ला प्यार, अनुष्का को दी फ्लाइंग किस, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन