1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IND vs NZ मैच में दिखा विराट कोहली का खुल्लम खुल्ला प्यार, अनुष्का को दी फ्लाइंग किस, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

IND vs NZ मैच में दिखा विराट कोहली का खुल्लम खुल्ला प्यार, अनुष्का को दी फ्लाइंग किस, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 15, 2023 06:09 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 06:11 pm IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैस से एक प्यार और क्यूट मोमेंट सामने आया है। इस वीडियो में विराट कोहली अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में अनुष्का का भी क्यूट रिएक्शन देखने को मिला है। अब ये क्लिप काफी वायरल हो रही है।

virat kohli, anushka sharma- India TV Hindi
विराट और अनुष्का। Image Source : X

क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। पति विराट कोहली का मनोबल बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। एक्ट्रेस विराट कोहली के हर शॉट पर चीयर करते और प्रतिक्रिया देते नजर आईं। अनुष्का का अंदाज इस दौरान काफी कॉन्फीडेंट था, ठीक वैसे ही जैसे विराट कोहली का अंदाज पिच पर शतक लगाने के बाद देखने को मिला। वैसे मैच के दौरान की एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रही है। वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का रोमांटिक का अंदाज देखने को मिल रहा है। 

वायरल हुआ विराट-अनुष्का का लवी-डवी मोमेंट

वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप सेमीफाइनल में विराट और टीम इंडिया को खेलते हुए देखते और चियर करते अनुष्का की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी दौरान का क्यूट मोमेंट भी कैमरे में कैद हो गया। सामने आए इस वीडियो में क्रिकेटर विराट कोहली कुछ ऐसा करते हैं कि अनुष्का शर्मा शर्मा जाती हैं। दरअसल बल्लेबाज एक्ट्रेस को फ्लाइंग किस देते हैं। इसके जवाब में अनुष्का भी शर्माते हुए पति को फ्लाइंग किस देती हैं। ये वीडियो मैच शुरू होने से ठीक पहले का है। 

शतक लगाते ही ऐसा था अनुष्का का रिएक्शन

इसके अलावा एक और रिएक्शन भी देखने को मिला जब विराट कोहली ने इस मैच के दौरान अपना 50वां शतक जड़ा। विराट की फ्लाइंग किस का जवाब एक्ट्रेस ने फ्लाइंग किस से दिया। एक्ट्रेस पति के शतक जड़ते ही काफी एक्साइटेड हो गईं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर और डेविड बैकहम भी विराट को चियर अप करते दिखे। 

अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके देखने के बाद फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वैसे इस विश्व कप में अनुष्का पति विराट कोहली के लिए काफी लकी साबित हुई हैं। कई मैचों में एक्ट्रेस पति को चियर अप करती नजर आईं। 

कई दिनों से चल रही अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी की बात

बता दें, कई दिनों से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कई बार एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया, लेकिन कपल ने आज तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच में भी विराट को चियर करती अनुष्का नजर आई थीं। इस मैच में भी उन्होंने लूज व्हाइट ड्रेस कैरी की थी, जिसमें लोगों को एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ गया था। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने ऐसी ही लूज ड्रेस कैरी की थी और इसके बाद से ही प्रेग्नेंसी रूमर्स को और हवा मिल गई। 

6 साल पहले हुई थी शादी

बता दें, कई सालों तक डेट करने के बाद 2017 में अनुष्का और विराट ने इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। उन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका का परिवार में वेलकम किया। अब हो सकता है कि जल्द ही कपल एक बार फिर मम्मी-पापा बने।

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल के चौका मारते ही खिला सारा तेंदुलकर का चेहरा, बनने लगे अजब-गजब मीम

जब सुब्रत रॉय ने दिया था अमिताभ बच्चन को सहारा, बदले में महानायक को करना पड़ा था ये काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन