1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सुब्रत रॉय ने दिया था अमिताभ बच्चन को सहारा, बदले में महानायक को करना पड़ा था ये काम

जब सुब्रत रॉय ने दिया था अमिताभ बच्चन को सहारा, बदले में महानायक को करना पड़ा था ये काम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 15, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 12:22 pm IST

सहारा श्री सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात निधन हो गया। बॉलीवुड के कई सितारे भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जाहिर कर चुके हैं। सहारा श्री के बी-टाउन सेलिब्रिटीज से अच्छे संबंध थे और सबसे खास याराना उनका अमिताभ बच्चन के साथ था।

sahara shri subrata roy, subrata roy, amitabh bachchan- India TV Hindi
सुब्रत रॉय और अमिताभ बच्चन। Image Source : X

सहारा इंडिया समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार थे। उन्हें मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर था। देश भर से लोग उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट जगत और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के बीच भी शोक व्याप्त है। वैसे क्या आप जानते हैं कि सुब्रत रॉय की बॉलीवुड में अलग पैठ थी। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं। इसके अलावा को कई सेलिब्रिटीज संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ संग भी उनका अच्छा रिश्ता था। दोनों की दोस्ती काफी चर्चित थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की दोस्ती कैसे शुरू हुई और किसने कराई।

अमिताभ की सुब्रत रॉय ने की थी मदद

अमिताभ बच्चन के जीवन में एक वक्त ऐसा था, जब वो दिवालिया हो गए थे। उस वक्त उन्हें मदद की जरूरत थी। ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी ओर मदद का हाथ किसी और ने नहीं बल्कि सुब्रत रॉय ने बढ़ाया था। समाजवादी नेता अमर सिंह अमिताभ के काफी करीबी थे। अमर सिंह सुब्रत रॉय के भी खास थे। ऐसे में अमर ने अमिताभ की सुब्रत से मुलाकात कराई। सुब्रत रॉय  ने उस दौर में अमिताभ बच्चन की मदद की, लेकिन कहा जाता है कि अमिताभ को इस मदद की कीमत भी चुकानी पड़ी थी। अमिताभ, सुब्रत रॉय की कई पार्टियों में मेहमानों का स्वागत करते देखे गए थे। वहीं ये दावा किया जाता है कि उन्होंने इन पार्टियों में शराब भी सर्व की थी। 

अमिताभ आए सुब्रत के काम

याद दिला दें कि सुब्रत रॉय ने हवाई सेवा शुरू की थी। इस हवाई सेवा में अमर सिंह और सुब्रत रॉय पार्टनर्स थे। इस दौरान भी अमिताभ और सुब्रत की दोस्ती देखने को मिली थी। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में टॉप पर थे। उनकी सक्रियता सुब्रत और अमर सिंह के काम आई। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के साथ लाइजेनिंग की और इसी के चलते अमर सिंह और सुब्रत रॉय की हवाई सेवा से कई सेलिब्रिटीज को उत्तर प्रदेश दर्शन कराया गया। अमिताभ बच्चन की इस प्रतिभा को देख सुब्रत रॉय काफी खुश हुए थे और उन्हें मेंबर ऑफ ड्यूटी काउंसिल बना दिया था। ऐसे में अमिताभ बच्चन, अमर सिंह और सुब्रत रॉय की दोस्ती काफी पॉपुलर हो गई थी। सुब्रत रॉय के बेटे और भतीजी की शादी में भी अमिताभ बच्चन का जलवा देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने साइकिल से किया था दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर, KBC 15 में सुनाया पुराना किस्सा

KBC 15 में लवगुरु बने अमिताभ बच्चन, बताए ऐसे डेटिंग आइडियाज झट से इंप्रेस हो जाएगी गर्लफ्रेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन