Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली के शतक जड़ने पर अनुष्का शर्मा ने लिखा दिल का हाल, पति को बताया भगवान का बच्चा

विराट कोहली के शतक जड़ने पर अनुष्का शर्मा ने लिखा दिल का हाल, पति को बताया भगवान का बच्चा

Written By: Sarika Swaroop @sarikaswaroop8 Published : Nov 16, 2023 07:05 am IST, Updated : Nov 16, 2023 07:05 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मैच में भारत की शानदार जीत के बाद हर देशवासी गर्व से फूल गया है। इस बीच विराट कोहली ने अपने वनडे में ऐतिहासिक 50वां शतक ठोका, जिसकी इस वक्त हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच अब उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की है।

Virat Kohli, Anushka Sharma- India TV Hindi
Image Source : DESIGN विराट और अनुष्का

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबले में भारत ने जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं विश्वकप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने अपना वनडे में ऐतिहासिक 50वां शतक लगाकर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर (49शतक) का रिकॉर्ड उनसे कम मैच खेलकर ही तोड़ दिया। विराट के इस ऐतिहासिक शतक की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।हर कोई उन्हें इसके लिए बधाई दे रहा है। ऐसे में उनकी प्राउड पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट शेयर कर उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेरों तारीफ की और उन्हें उन्होंने भगवान का बच्चा बताया है। 

विराट के लिए अनुष्का ने कही ऐसी बात

अनुष्का शर्मा ने विराट के इस उपलब्धि के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा - 'भगवान सबसे अच्छी कहानी के लेखक हैं। तुम्हारे प्यार को पाने के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। तुम्हे दिन पर दिन और पावरफुल बनते हुए देखना और वह सब हासिल करते देखना जो कुछ तुम चाहते हो, वो देखना बहुत शानदार है। तुम अपने लिए और अपने क्रिकेट के लिए हमेशा ईमानदार रहे। वास्तव में तुम भगवान के बच्चे हो।'

Anushka Sharma Virat Kohli
Image Source : DESIGNपति विराट कोहली के शतक जड़ने पर अनुष्का शर्मा ने लिखा दिल का हाल

वायरल हुआ विराट-अनुष्का का लवी-डवी मोमेंट

अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ पोस्ट के जरिए विराट पर अपना प्यार बरसाया है, बल्कि वो मैच के दौरान भी हमेशा की तरह उन्हें सपोर्ट करने के लिए सेट्डियम पहुंची थी। उन्हें स्टैंड्स में कोहली और पूरी भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया।वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप सेमीफाइनल में विराट और टीम इंडिया को खेलते हुए देखते और चियर करते अनुष्का की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी दौरान का क्यूट मोमेंट भी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आ रहे हैं।दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

 

ये भी पढ़ें:

पैपराजी से भिड़ती दिखी दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में बोलीं-ये गलत बात है

पहले से इतनी बदल गई 80 और 90 के दशक की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि, बॉलीवुड की 'दामिनी' अब दिखती हैं ऐसी

ऐश्वर्य राय से अब्दुल रज्जाक की माफी के बाद अमिताभ बच्चन ने कही अजीब बात, फैंस पूछ रहे- कहना क्या चाहते हो

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement