1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. रानी चटर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म 'जय संतोषी मां' का ट्रेलर रिलीज, देखकर खुश गए फैन्स

रानी चटर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म 'जय संतोषी मां' का ट्रेलर रिलीज, देखकर खुश गए फैन्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 19, 2025 10:29 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 10:29 pm IST

भोजपुरी सिनेमा की फिल्म 'जय संतोषी मां' अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को पसंद आ रहा है।

Jai Santoshi Maa- India TV Hindi
जय संतोषी मां Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म 'जय संतोषी मां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक 77 हजार से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेलर को देख लिया है। फिल्म में भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी समेत कई अन्य कलाकारों को अहम किरदार निभाते देखा जने वाला है। फिल्म को लेकर भोजपुरी फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता निशांत उज्जवल और धर्मेंद्र के मेहरा हैं। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा ने इस पौराणिक और भक्ति से ओत-प्रोत फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति देने की पूरी कोशिश की है। 

मां संतोषी की भक्ति की मिसाल होगी कहानी

बता दें कि धार्मिक फिल्मों का भी भोजपुरी सिनेमा में काफी योगदान है। धर्मिक टॉपिक्स पर बनी फिल्में अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। फिल्म में भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, जय यादव और स्मृति सिन्हा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने इसके ट्रेलर को रिलीज करते हुए बताया, 'कि फिल्म जय संतोषी मां मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक आस्था और भक्ति से जुड़ी हमारी फिल्म यात्रा को दर्शाता है। हमने इसे पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ बनाया है ताकि दर्शकों तक मां संतोषी की महिमा और उनकी कृपा का संदेश पहुंचे। इस फिल्म में भक्ति, संगीत, और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्रभावित करेगा।'

भव्य स्तर पर बनी है फिल्म

फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। भोजपुरी सिनेमा के फैन्स भी इस कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर निशांत उज्जवल ने बताया, 'जय संतोषी मां फिल्म का निर्माण बहुत भव्य स्तर पर किया गया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह भोजपुरी सिनेमा में धार्मिक और पारिवारिक फिल्मों की परंपरा को और आगे बढ़ाएगी। आपको बता दें कि रानी चटर्जी और जय यादव के साथ फिल्म में मनोज टाइगर, रंभा सहनी, नीतिका जायसवाल, प्रियांशु सिंह, परितोष, पूनम, मोहन, रजनीश पाठक, राम सुजान सिंह, नन्हें पांडेय आदि प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी के दूसरे कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन