1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में चला भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जादू, ‘लॉलीपॉप’ गाना गाकर उड़ाया गर्दा

अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में चला भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जादू, ‘लॉलीपॉप’ गाना गाकर उड़ाया गर्दा

 Published : Jul 15, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 15, 2024 06:30 am IST

अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन की इनसाइट तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसी बीच कपल के वेडिंग फंक्शन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने हिट गाने ‘लॉलीपॉप’ से अंबानी की पार्टी में महफिल जमाते नजर आ रहे हैं।

Anant Ambani, Radhika Merchant, Pawan Singh- India TV Hindi
अंबानी की पार्टी में छाए भोजपुरी स्टार पवन सिंह Image Source : DESIGN

इन दिनों मुबंई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है। तीन दिनों से उनकी शादी जश्न चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से हुई, जब कपल शादी के बंधन में बंधा। कपल की वेडिंग किसी रॉयल अफेयर से कम नहीं थी। हर मायने में यह शादी काफी ग्रैंड थी। एनर्जेटिक सेलेब बारातियों से लेकर इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की मौजूदगी तक, यह साल 2024 की सबसे बड़ी शादी थी। वहीं आपको बता दें कि अनंत-राधिका की शादी के गेस्ट लिस्ट में भोजपुरी स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। इसमें रवि किशन से लेकर खेखारी लाल यादव और पवन सिंह तक ने पार्टी में शिरकत की। इतना ही नहीं पवन सिंह तो अंबानी के वेडिंग फंक्शन में अपने सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप’ से महफिल जमाते भी नजर आए। 

पवन सिंह ने ‘लॉलीपॉप’ से सजाई महफिल 

जी हां, अनंत राधिका के शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में पवन सिंह और रवि किशन भी नजर आए। रवि किशन का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह फैमिली के साथ पोज देते हुए नजर आए थे। वहीं, पवन सिंह का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप’ से अंबानी के फंक्शन में महफिल जमाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह के गाने पर वहां मौजूद सभी मेहमान जमकर थिरकते भी नजर आ रहे हैं। यानी कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी गानों का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया। इस दौरान भोजपुरी पावर स्टार को शेरवानी में देखा गया। वो अपने डैशिंग लुक और भोजपुरिया अंदाज से अंबानी की पार्टी में छा गए। 

खेसारी भी अंबानी की पार्टी में आए नजर

वहीं पवन सिंह और रवि किशन के अलावा अंबानी की पार्टी में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी पहुंचे। खेसारी को अनंत-राधिका के रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। इस दौरान खेसारीलाल यादव सफेद रंग के इंडो-वेस्टर्न लिबास में एक दम अलग अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं मीडियो को पोज देते हुए खेसारी ने अपना पॉपुलर गाना ‘ठीक है’ की कुछ लाइनें भी गुनगुनाई, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन