1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा भोजपुरी सितारों का जलवा, अक्षरा सिंह ने रश्मिका के साथ शेयर किए खास मोमेंट्स

पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा भोजपुरी सितारों का जलवा, अक्षरा सिंह ने रश्मिका के साथ शेयर किए खास मोमेंट्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 20, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 04:00 pm IST

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह हाल ही में पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं। यहां अक्षरा सिंह ने फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फोटो खिंचाई हैं। अक्षरा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Akshara Singh- India TV Hindi
अक्षरा सिंह Image Source : INSTAGRAM

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-2' आने वाले 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया था। इस ट्रेलर लॉन्च ईवेंट्स में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पुष्पा-2 फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ही भोजपुरी सितारों ने भी इस ईवेंट में शिरकत की थी। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी ईवेंट में शामिल हुईं और रश्मिका मंदाना के साथ फोटो भी खिंचाईं।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बीते दिनों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के ग्रांड ईवेंट में हिस्सा लिया था। इस ईवेंट में अक्षरा सिंह ने पहुंचकर फिल्म की स्टारकास्ट से मुलाकात की है। साथ ही अक्षरा सिंह ने रश्मिका के साथ फोटो खिंचाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अक्षरा सिंह ने लिखा, 'एक खूबसूरत दिल, बहुत ही अच्छा समय बिताया।' अक्षरा ने इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना के साथ मिलकर खूब पोज दिए। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं। कई सुपरहिट फिल्में देने वाली अक्षरा सिंह अपनी आवाज से भी लोगों को दीवाना बनाती हैं। अक्षरा सिंह अपने करियर में कई गाने भी दे चुकी हैं। 

पुष्पा-2 के ट्रेलर ईवेंट का दिखा जलवा

बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-2 दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार है। 5 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। इस फिल्म ने साउथ के साथ नॉर्थ में भी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म का एक गाना भोजपुरी में एक कलाकार ने बनाया था और सुपरहिट हो गया था। इसके साथ ही इस फिल्म का भी बिहार में काफी क्रेज दिखा था। जिसके चलते इस फिल्म का ट्रेलर भी पटना में लॉन्च किया गया था। इस ईवेंट में भोजपुरी सिनेमा के भी कई सितारों ने हिस्सा लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन