1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आर्मी एनसीसी कैंप से किया बाहर, दिनेश लाल यादव को इस एक्ट्रेस की फिल्म देखना पड़ा था भारी, बताया अनसुना किस्सा

आर्मी एनसीसी कैंप से किया बाहर, दिनेश लाल यादव को इस एक्ट्रेस की फिल्म देखना पड़ा था भारी, बताया अनसुना किस्सा

 Published : Nov 09, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Nov 09, 2024 11:06 pm IST

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को बताया कि उन्हें आर्मी एनसीसी कैंप से बाहर क्यों कर दिया गया था।

Dinesh Lal Yadav Nirahua, Aap Ki Adalat, Rajat Sharma- India TV Hindi
निरहुआ को आर्मी एनसीसी कैंप क्यों किया बाहर? Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव जिन्हें लोग प्यार से निरहुआ कहते हैं। उन्होंने इंडिया टीवी पर प्रसारित होने वाले रजत शर्मा के मशहूर शो 'आप की अदालत' में कई खुलासे किए। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी है। एक्टर की फिल्में ही नहीं बल्कि गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं जो मिनटों में वायरल हो जाते हैं। उनका चार्म आज भी लोगों के बीच बरकरार है। भारतीय फिल्म अभिनेता, गायक और निर्माता बन दुनिया भर में धूम मचा रहे निरहुआ ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर क्रश था।

निरहुआ को आर्मी एनसीसी कैंप क्यों किया बाहर?

जब रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि वह अपने घर की दीवारों पर करिश्मा कपूर के पोस्टर क्यों लगाते थे तो निरहुआ ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है, वो जवानी जवानी नहीं, जिसकी कोई कहानी ना हो। हम सभी को एक जीवन मिला है। कोई नहीं जानता कि किसी को दूसरा जीवन मिलेगा या नहीं। हम स्वर्ग नहीं जाना चाहते हैं और भगवान आपसे कहते हैं कि आपको जीवन में सब कुछ दिया गया है। इसलिए मैं कोई अवसर नहीं खोता।' एक्टर ने आगे बताया, 'मैं करिश्मा कपूर की फिल्में हमेशा फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखता हूं  जो शुक्रवार को होता था उसे देखने के लिए आर्मी एनसीसी कैंप से भी निकल गया था। मैं नहीं चाहता था कि मेरा यह रिकॉर्ड टूटे।'

निरहुआ के पिता सपने में लगते हैं क्लास  

निरहुआ ने खुलासा किया, 'मैं करिश्मा कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने उनकी फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो कभी नहीं छोड़ा। मैंने उनकी फिल्म का पहला शो देखने के लिए अपनी क्लास तक छोड़ दी। मैं इतना पागल था कि मेरे पिता पूजा करते थे तो मैं घर की दीवारों पर करिश्मा कपूर के पोस्टर लगा दिया करता था। मेरे पिता इन पोस्टरों के लिए मुझे डांटते और पीटते थे।'

रजत शर्मा: क्या आपको आज भी वो पिटाई याद है?

निरहुआ: अब जब मैं सोने जाता हूं तो मेरे पापा सपने में आते हैं और मुझे पीटते हैं।

रजत शर्मा: आपने शरारतें करना बंद नहीं किया?

निरहुआ: बंदर बूढ़ा होने पर भी कलाबाजी करना नहीं छोड़ता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन