1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. जब आम्रपाली को छोड़ काजल राघवानी संग निरहुआ ने किया था रोमांस, आज भी सुपरहिट है सालों पुराना गाना

जब आम्रपाली को छोड़ काजल राघवानी संग निरहुआ ने किया था रोमांस, आज भी सुपरहिट है सालों पुराना गाना

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 28, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 03:02 pm IST

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा अपने गानों से चार चांद लगा देती है और जब इनको काजल राघवानी का साथ मिल जाए तो सोने पर सुहागा होता है। इस तिकड़ी का एक गाना काफी वायरल हो रहा है।

Dinesh Lal Yadav nirahua, Aamrapali Dubey, Kajal Raghwani- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे और निरहुआ। Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं। उनके तड़कते-भड़कते गानों पर करोड़ों व्यूज आते हैं और जिस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दोनों साथ नजर आएं, उसकी तो बात ही अलग होती है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और इनके गानों को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दोनों का एक पुराना गाना काफी वायरल हो रहा है। 8 साल पुराने इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के साथ ही काजल राघवानी भी नडर आ रही हैं। वीडियो में निरहुआ काजल राघवानी संग रोमांस करते और लटके-झटके दिखाते नजर आ रहे हैं। 

धूम मचा रहा तिकड़ी का गाना

यूट्यूब पर भोजपुरी गानों की धूम रहती है। रिलीज के कुछ ही घंटों में ये गाने ट्रेंडिंग बन जाते हैं और कई बार तो पुराने भोजपुरी गाने भी ट्रेंड करते हैं। अब एक पुराना गाना धूम मचा रहा है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की दो सुपरहिट हसीनाएं नजर आ रही हैं। जिस गाने की बात कर रहे हैं उसे भोजपुरी फिल्म 'आशिक आवारा' से लिया गया है। इस गाने का नाम 'झुमका झुलनिया दिहा' है। वीडियो में अलग-अलग कमरों में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आम्रपाली और काजल के साथ में रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। गाने में शादी के बाद सुहागरात का सीन दिखाया गया है। 

11 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया

दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और अम्रपाली दुबे के इस गाने को अब तक 11 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को प्रेम राय ने प्रोड्यूस किया है। इसका म्यूजिक राजेश और रजनीश ने मिलकर तैयार किया है। गाने को श्रेयश बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है और सतीश जैन ने इसका निर्देशन किया है। बीते सालों में ये गाना लगातार लोगों का फेवरेट बना हुआ है। शादी हो या पार्टी इस गाने पर झूमते लोग नजर आते हैं। एक शख्स ने इस गाने पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'निरहुआ आम्रपाली बेस्ट हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'कौन-कौन आम्रपाली और दिनेश की जोड़ी के लिए ये गाना देखता है।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे गाने ही भोजपुरी की शान हैं। कल्पना ने इसे शानदार तरीके से गाया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन