1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल की 'डंस' का पहला गाना मचा रहा धूम, डांस देख नाचने पर हो जाएंगे मजबूर

खेसारी लाल की 'डंस' का पहला गाना मचा रहा धूम, डांस देख नाचने पर हो जाएंगे मजबूर

 Published : Jan 10, 2025 07:57 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 07:57 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'डंस' का पहला गाना तोर दिल हमरा में धड़केला रिलीज होते ही छा गया है। फिल्म को लेकर काफी दिनों से लोगों के बीच में बज बना हुआ था।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल का नया गाना। Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'डंस' का पहला गाना रिलीज हो गया है जो जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। हर तरफ इस गाने की तारीफ हो रही है। साल 2025 में उनका ये तीसरा गाना है जो तहलका मचा रहा है। ये वीडियो बहुत ही शानदार है, जिसमें उनकी शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल यादव का ये गाना उनके नए लुक और डांस स्टेप कारण भी चर्चा में बना हुआ है। इस गाने का नाम 'तोर दिल हमरा में धड़केला' है। यह गाना खेसारी लाल यादव और श्वेता सेन पर फिल्माया गया है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने उड़ाया गर्दा

भोजपुरी फिल्म 'डंस' का पहला गाना 'तोर दिल हमरा में धड़केला' लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। खेसारी लाल यादव की 'डंस' ये गाना 9 जनवरी, 2025 को शेयर किया गया था, लेकिन 24 घंटे में इस गाने ने तहलका मचा दिया। 'तोर दिल हमरा में धड़केला' का वीडियो ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस नए भोजपुरी सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने खुद गया है। वहीं, श्वेता सेन के साथ खेसारी लाल यादव की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर धूम मचाने वाली है।

खेसारी लाल का धमाका

फिल्म 'डंस' का गाना 'तोर दिल हमरा में धड़केला' कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के डांस स्टेप उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो छठ पर उनकी फिल्म  'राजा राम' रिलीज हुई थी। अब साल 2025 में वह अपनी फिल्म 'डंस' से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। 'डंस' का टीजर रिलीज हो चुका है। इसका ट्रेलर 14 जनवरी को रिलीज होगा। इस फिल्म में खेसारी लाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म 'डंस' का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। इसे सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन