1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Holi 2022 Song: होली पर 'बवाल करेंगे' खेसारी और अक्षरा, गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

Holi 2022 Song: होली पर 'बवाल करेंगे' खेसारी और अक्षरा, गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल

 Published : Mar 14, 2022 05:12 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 05:12 pm IST

Holi 2022 Bhojpuri Song:भोजपुरी के गाने होली के मौसम को और रंगीन बनाने का काम करते हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना 'बवाल करेंगे' को खूब देखा जा रहा है। 

Holi 2022 Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav Akshara Singh Bawal Karenge on Holi the song is rocking th- India TV Hindi
खेसारी और अक्षरा  Image Source : YOUTUBE

Highlights

  • खेसारी और अक्षरा की जोड़ी ने फिर किया कमाल
  • होली पर खेसारी और अक्षरा का नया गाना खूब आ रहा पसंद
  • खेसारी और अक्षरा के साथ बवाल मचाने के लिए रहें तैयार

Holi 2022 Bhojpuri Song: होली में उल्लास, हुड़दंग और बवाल ना हो तो फिर होली कैसा! खासकर भोजपुरी के गाने होली के मौसम को और रंगीन बनाने का काम करते हैं। इस बार भी होली के भोजपुरी गाने इंटरनेट पर धमाल मचा आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना 'बवाल करेंगे' को खूब देखा जा रहा है। वास्तव में ये गाना इस होली में बवाल कराने वाला है। खेसारी और अक्षरा आपके साथ मिलकर बवाल करने वाले हैं।

खेसारी और अक्षरा की जोड़ी एक बार फिर होली के रंग में नशा डालने आ गई है। इस होली को खास बनाना है तो फिर इनका गाना 'बवाल करेंगे' अपने प्ले लिस्ट में शामिल करें। ये गाना होली के मूड को मस्ताना करने का काम कर सकता है।

भोजपुरी का होली गाना 'बवाल करेंगे' खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने गाना गाया है। इस गाने पर कमेंट भी खूब हुआ है। इन दोनों के आवाज को पसंद किया जा रहा है। हिंदी और भोजपुरी दोनों प्रकार के शब्द इस गाने को खास बनाने का काम कर रहे हैं।

अक्षरा और खेसारी का 'बवाल करेंगे' गाना यहां पर देखें और सुनें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन