1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'छूवे दा बदन' ने मचाया तहलका, खेसारी लाल यादव संग आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लगाई आग

'छूवे दा बदन' ने मचाया तहलका, खेसारी लाल यादव संग आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लगाई आग

 Published : Feb 09, 2025 11:46 am IST,  Updated : Feb 09, 2025 11:46 am IST

भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को माना जाता है। दोनों के गाने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। इसी बीच उनका 2023 में रिलीज हुआ। एक गाना जबरदस्त चर्चा में बान हुआ है।

khesari lal yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों हर जगह देखने को मिल रहा है। देश-विदेश में लोग इन गानों को खूब पसंद भी कर रहे हैं और जब बात खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की हो तो क्या कहने, हर कोई उनकी केमिस्ट्री का दीवाना है। उनका एक गाना 'छूवे दा बदन' फिर से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 2023 में रिलीज हुआ ये गाना 2 साल से लोगों के बीच में छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी देखने लायक है। उनकी हॉट केमिस्ट्री ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। गाने में आम्रपाली गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि आप अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाएंगे। खेसारी भी अपने अंदाज में कहर ढाते दिखाई दे रहे हैं।

खेसारी-आम्रपाली के गाने में मचाई धूम

इस सुपरहिट गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने को अब तक 55 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और अभी भी यह गिनती बढ़ता ही जा रहा है। इसे 5 लाख 27 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में खेसारी और आम्रपाली के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना 'छूवे दा बदन' पर उनके फैंस कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं। खेसारी की आवाज और कॉमेडी के सभी मुरीद हैं और आम्रपाली की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद हैं। ये हिट जोड़ी जब भी अपने गाने लेकर आते हैं तो धमाका कर देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन