1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल का नया भोजपुरी आइटम सॉन्ग, रशियन लड़कियों संग नाचे हिट मशीन, 12 दिन बाद भी उड़ा रहा गर्दा

खेसारी लाल का नया भोजपुरी आइटम सॉन्ग, रशियन लड़कियों संग नाचे हिट मशीन, 12 दिन बाद भी उड़ा रहा गर्दा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 12, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 08:41 pm IST

खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस गाने को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और अब भी ये टॉप 15 ट्रेंडिंग में गर्दा उड़ा रहा है। खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी आइटम सॉन्‍ग 'रश‍ियन आयेगी' है, जो हिट मशीन ने न्यू ईयर 2025 के मौके पर जारी किया था।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
धूम मचा रहा खेसारी लाल यादव का ये गाना Image Source : YOUTUBE

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल सितारों में से हैं, जिनकी फिल्में हों या गाने खूब पसंद किए जाते हैं। अपनी एक्टिंग से लेकर गायकी तक के जरिए खेसारी लाल फैंस के दिलों पर राज करते हैं और उनकी डांसिंग के तो क्या ही कहने। खेसारी लाल की आवाज के साथ-साथ डांस भी बेजोड़ है। खेसारी लाल यादव ने न्यू ईयर के मौके पर अपना एक नया भोजपुरी आइटम सॉन्ग जारी किया था, यूट्यूब पर जिसकी अब भी धूम देखने को मिल रही है। खेसारी लाल के इस नए गाने के बोल हैं - 'रशियन आएगी', जो न्यू ईयर के मौके पर रिलीज हुआ था और यूट्यूब पर इसे अब तक 3.3 मिलियन बार देखा जा चुका है।

यूट्यूब पर छाया है खेसारी लाल का 'रशियन आएगी'

खेसारी लाल यादव के इस गाने को फैंस न्यू ईयर 2025 का धमाका बता रहे हैं, जिसकी गूंज अब तक कम नहीं हुई है। गाने में प्राची सिंह और रश‍ियन डांसर्स के साथ खेसारी लाल यादव जबरदस्त डांस मूव्ज दिखाते नजर आ रहे हैं और इनके साथ उनकी केमिस्‍ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन नाम से मशहूर खेसारी लाल का ये गाना 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन- भोजपुरी' चैनल पर 31 दिसंबर को रिलीज किया गया था।

प्राची सिंह संग जमी खेसारी लाल की जोड़ी

गाने को खेसारी लाल के साथ खुशबू तिवारी ने आवाज दी है और म्यूजिक वीडियो में प्राची सिंह ने उनका साथ दिया है। इस भोजपुरी आइटम सॉन्ग के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और अपने स्वैग भरे बोलों से इसमें चार चांद लगा दिए हैं। इसके डायरेक्टर भी प्रकाश बारूद ही हैं। वहीं कोरियोग्राफी की कमान रौनक राउत ने संभाली है।

फैंस को पसंद आया खेसारी लाल का न्यू ईयर धमाका

रशियन आएगी की शुरुआत डिस्को थेक से होती है। खेसारी अपने पूरे स्वैग में एंट्री लेते हैं और प्राची सिंह उनसे शिकायत करती हैं। खेसारी और प्राची सिंह की जबरदस्त केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक ओर जहां गाना यूट्यूब पर अब भी टॉप ट्रेंड में बना हुआ है, वहीं फैंस का कहना है कि खेसारी लाल के इस न्यू ईयर धमाके की गूंज अभी कई दिनों तक सुनाई देती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन